विज्ञापन

दौसा: बीमार बहन से मिलने गई महिला, सूने मकान का ताला तोड़कर 10 लाख के गहने उड़ा ले गए चोर

दौसा के बांदीकुई में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक बड़ी वारदात ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है. एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के आभूषण ले उड़े. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दौसा: बीमार बहन से मिलने गई महिला, सूने मकान का ताला तोड़कर 10 लाख के गहने उड़ा ले गए चोर
दौसा के बांदीकुई में दिनदहाड़े चोरी हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान में  दौसा जिले के बांदीकुई शहर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना तब घटी जब शहर के एक इलाके में स्थित मकान पूरी तरह सूना था. पीड़ित महिला अपनी बीमार बहन का हालचाल जानने के लिए गुढ़ाकटला गई हुई थी. घर के मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए चोरों ने बड़ी चालाकी से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के भीतर प्रवेश कर गए.

प्लान बनाकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरों ने इस पूरी वारदात को अत्यंत सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है. ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाश काफी समय से घर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और जैसे ही घर सूना हुआ, उन्होंने धावा बोल दिया. चोर घर के भीतर रखी अलमारियों को खंगालते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के कीमती आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गए. जब परिजन वापस घर लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और गहने गायब थे. यह मंजर देखकर उनके होश उड़ गए.

पुलिस की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही बांदीकुई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के हुलिए और भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके. वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून दस्तक... 6 दिन बादल से बरसेगी 'राहत'

किशनगढ़ में सिरफिरे का आतंक! घर के बाहर खड़ी दो कारों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

सीकर में पुलिस के हाथ लगा 'खतरनाक खिलाड़ी,' सरकारी कार्यालय के बाहर बनाई फिल्मी डायलॉग पर रील

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close