विज्ञापन

राजस्थान के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून दस्तक... 6 दिन बादल से बरसेगी 'राहत'

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा समेत अन्य संभाग में राहत की बारिश हुई है. आसमान से राहत की बारिश के बीच मानसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में मानसून कब तक आएगा?

राजस्थान के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून दस्तक... 6 दिन बादल से बरसेगी 'राहत'
राजस्थान के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 21 जून को प्रदेश के 26 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 की स्पीड से हवाएं चलने व बारिश का अनुमान है. जयपुर मौसम के केंद्र के जारी बुलेटिन में बताया गया कि आगामी 24 घंटे में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में पश्चिम विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके कारण इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन व वज्रपात के तेज हवाएं भी चलेंगी.

जयपुर में राहत की बारिश

अगर आज के मौसम की बात करें तो जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जयपुर शहर में सुबह 8:30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि शाम 5:30 बजे तक 1.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके बाद श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री, बाड़मेर में 39.8 डिग्री, चूरू में 39.7 डिग्री और जैसलमेर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. बारिश के आंकड़ों में भीलवाड़ा में सुबह तक 16.4 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 10 मिलीमीटर और कोटा में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. शाम तक कोटा में 8.8 मिलीमीटर, उदयपुर में 3.4 मिलीमीटर, भरतपुर में 3 मिलीमीटर और जयपुर में 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

मौसम विभाग ने बताया कि विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों में जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम आंधी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 21 से 24 जून को भी मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून को दस्तक देगा मानसून

किशनगढ़ में सिरफिरे का आतंक! घर के बाहर खड़ी दो कारों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close