विज्ञापन

Rajasthan: दूल्हे ने पहनी 100 फुट लंबी 500 रु के नोटों की माला, संभालने के लिए छत पर चढ़ना पड़ा, देखें वीडियो

Rajasthan news: राजस्थान के डीग में एक दूल्हे ने 500 के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला पहनकर सबको हैरान कर दिया. मेवात की इस शाही शादी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग दंग रह गए है.

Rajasthan: दूल्हे ने पहनी 100 फुट लंबी 500 रु के नोटों की माला, संभालने के लिए छत पर चढ़ना पड़ा, देखें वीडियो
500 रु की 100 फीट लंबी माला पहने दुल्हा
NDTV

Deeg Wedding Viral Video:  राजस्थान अपनी शाही शादियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है.लेकिन डीग जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है जिसने 'शाही ठाठ' की परिभाषा ही बदल दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दूल्हा इतनी विशालकाय नोटों की माला पहने नजर आ रहा है कि उसे संभालने के लिए घर की छत का सहारा लेना पड़ा. 

500-500 के नोटों का 'टशन', लंबाई देख फटी रह गईं आंखें

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दूल्हे ने गले में 500-100 के नोटों से बनी एक बेहद लंबी माला पहनी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों के दावों के अनुसार, इस माला की लंबाई लगभग 100 फीट थी. माला इतनी भारी और लंबी थी कि दूल्हा उसे जमीन पर संभाल नहीं पा रहा था, जिसके बाद उसे छत पर खड़े होकर इसे संभालना पड़ा.

100 फीट लंबी माला का वीडियो यहां देखें

मेवात क्षेत्र की स्थानीय परंपरा का है खास हिस्सा

गांव के सरपंच अब्दुल मजीद ने इस  घटना को लेकर बताया कि जुरहरा थाना इलाके के बमनवाड़ी गांव में 19 अप्रैल को एक शादी समारोह आयोजित किया गया था. समारोह के दौरान दो दूल्हे- रुकनुद्दीन मेव और उनके भतीजे अंसार मेव इस माला को पहने नजर आए. यह माला मेवात क्षेत्र की स्थानीय परंपरा का हिस्सा है और इसे इसी मौके के लिए खास तौर पर मंगवाया गया था. 

असल कीमत पर अभी भी रहस्य बरकरार

वही नोटों की इतनी लंबी माला देख वहां मौजूद हर कोई  लोग दंग रह गया. उनके अनुसार इस माला की लंबाई करीब 100 फीट थी. इस माला का वीडियो सोशल मीडिया पर  छाने के बाद इसकी कीमत को लेकर भी लोग अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कोई इसकी ठीक प्रकार से गिनती और कीमत नहीं बता पा रहा है जिससे इसकी असल कीमत पर अभी भी रहस्य बरकरार है.

किराये पर ली गई थी माला

वीडियो को लेकर डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया कि माला किराये पर ली गई थी और अब तक मामले में कोई अवैधता सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें: "मैडम आप यह ड्रेस ले लो", कुलगुरु को RSS की यूनिफॉर्म देने लगे छात्र, RU में हाई वॉल्टेज ड्रामा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close