विज्ञापन

धौलपुर: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, बंद मिले 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर; नोटिस जारी

राजस्थान के धौलपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांचने निकली टीम को बड़ा झटका लगा. औचक निरीक्षण में 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले. सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

धौलपुर: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, बंद मिले 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर; नोटिस जारी
धौलपुर में 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में गुरुवार सुबह जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. गौरव मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी शशांक वशिष्ठ सहित अधिकारियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 16 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया.

11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिले बंद

निरीक्षण के दौरान 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद पाए गए. कई केंद्रों पर ताले लगे थे तो कुछ जगह स्टाफ अनुपस्थित मिला. कुछ संस्थानों में साफ सफाई और रिकॉर्ड संधारण में भी गंभीर लापरवाही सामने आई. इस स्थिति पर सीएमएचओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे बेहद गंभीर बताया.

इन स्थानों पर मिले ताले

सुरोठी अलीगढ़ पिदावली जपावली सौंहा मडोना निजामपुर सिंगोरई मतसूरा खानपुर गुर्जर और नकसौदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर निरीक्षण के दौरान बंद मिले. सभी केंद्रों के प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

योजनाओं और सेवाओं की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता प्रसूति सेवाएं टीकाकरण कार्यक्रम रोगी पंजीयन रजिस्टर मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाएं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की भी समीक्षा की गई. सीएमएचओ ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देना है. ऐसे में केंद्रों का बंद मिलना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है.

कार्रवाई के निर्देश और चेतावनी

बंद मिले केंद्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सभी चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों को समयपालन और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे.

यह भी पढ़ें- दौसा अस्पताल में सिलिकोसिस मरीजों के बीच पहुंचे गहलोत, बोले- आर्थिक सहायता रोकना पीड़ितों के साथ क्रूरता

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close