विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2023

प्रतापगढ़ में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

टीम को देशी शराब के 45 हजार खाली पव्वे, ढाई हजार अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे के साथ भारी तादाद में ढक्कन और पैकिंग का सामान मिला. इसके साथ ही टीम ने यहां एक ड्रम में नकली शराब बनाने के काम आने वाला 10 लीटर स्पिरिट भी बरामद किया.

प्रतापगढ़ में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
नकली शराब को गिरफ्तार करने के बाद टीम
Pratapgarh:

प्रतापगढ़ आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. आबकारी टीम को मौके से भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण भी मिले हैं और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

नकली देशी और अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्ट्री की जांच करती टीम

नकली देशी और अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्ट्री की जांच करती टीम

जिला आबकारी अधिकारी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी विभाग को मुखबिर से जिले के बड़ी साखथली क्षेत्र में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी. इस पर प्रतापगढ़ आबकारी इंस्पेक्टर रमेश चौधरी के नेतृत्व में धरियावद और छोटी सादड़ी की टीमों के साथ बड़ी साखथली गांव में सुभाष धाकड़ के खेत पर दबिश दी.

आबकारी टीम को देशी शराब के 45 हजार खाली पव्वे, ढाई हजार अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे के साथ भारी तादाद में ढक्कन और पैकिंग का सामान मिला. इसके साथ ही टीम ने यहां एक ड्रम में नकली शराब बनाने के काम आने वाला 10 लीटर स्पिरिट भी बरामद किया. आबकारी टीम ने मौके से एक आरोपी सुभाष धाकड़ को भी गिरफ्तार किया.

टीम की प्रारंभिक पूछताछ में इस फैक्ट्री के संचालन में मध्य प्रदेश के जावरा निवासी एक व्यक्ति का भी नाम सामने आया है. जिसके बारे में टीम छानबीन कर रही है. जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी.
 

इसे भी पढ़ें- झोलाछाप डॉक्टर निकला मरीज का हत्यारा, घटना छुपाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com