Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व में बाघों का दीदार और सफारी करना अब पहले से अधिक महंगा हो गया है. 1 अप्रैल 2026 से वन विभाग ने सफारी शुल्क में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. रणथंभौर सहित प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान व बाघ परियोजना क्षेत्रों, वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं संरक्षित क्षेत्रों के लिए पर्यटक प्रवेश शुल्क में एक अप्रैल 2026 से अभिवृद्धि की गई है. इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजस्थान जयपुर ने आदेशों के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों व क्रिटीकल टाइगर हैबीटाट बाघ परियोजना क्षेत्रों, वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं संरक्षित क्षेत्रों के लिए पर्यटक प्रवेश शुल्क, पर्यटक वाहन प्रवेश शुल्क, बोट व इलेक्ट्रिक वाहन वाहन प्रवेश शुल्क, बोटिंग शुल्क, कैमरा फीस की दरें मय ईको डवलपमेंट सरचार्ज के 31 मार्च 2026 तक प्रभावी की गई थी. अग्रिम आदेशों तक दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि प्रति दो वर्ष करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके अनुसार संशोधित दरें 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी.
पुरानी दरें: भारतीय (जिप्सी): 1456 रुपये, विदेशी (जिप्सी): 2744, भारतीय (कैंटर): 889 रुपये, विदेशी (कैंटर): 2177 रुपये, विद्यार्थी: जिप्सी 1320 रुपये, केंटर: 757
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के बाघ आवास क्षेत्र के लिए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त प्रवेश शुल्क
भारतीय: 90 रुपये, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 125 रुपये, कुल: 215 रुपये
विदेशी: 690 रुपये, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 885 रुपये, कुल: 1575 रुपये
भारतीय विद्यार्थी: 40, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 25 रुपये, कुल 65 रुपये
रणथंभोर टाइगर रिजर्व बाघ आवास क्षेत्र के लिए अतिरिक्त वाहन शुल्क
जिप्सी/कैंटर प्रवेश शुल्क: 150 रुपये, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 545 रुपये, कुल: 695 रुपये
नाव अतिरिक्त प्रवेश शुल्क: चार सीट नाव अतिरिक्त प्रवेश शुल्क: 75 रुपये, इको डलवपमेंट सरचार्ज: 295 रुपये, कुल: 370 रुपये
8 सीट नाव अतिरिक्त प्रवेश शुल्क: 150 रुपये, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 585 रुपये, कुल: 735 रुपये
12 सीट नाव अतिरिक्त प्रवेश शुल्क: 220 रुपये, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 875 रुपये, कुल: 1095 रुपये
18 सीट नाव अतिरिक्त प्रवेश शुल्क: 305 रुपये, इको डवपलमेंट सरचार्ज: 1270 रुपये, कुल 1575 रुपये
रणथंभोर टाइगर रिजर्व आवास क्षेत्र के लिए कैमरा शुल्क
पेशेवर फोटोग्राफर (भारतीय कंपनी/एजेंसी/राष्ट्रीय कंपनी) के लिए कैमरा शुल्क: 7990 रुपये, इको डवपलमेंट सरचार्ज: 7990 रुपये, कुल 15980 रुपये.
पेशेवर फोटोग्राफर (विदेशी कंपनी/एजेंसी/नागरिकों) के लिए कैमरा शुल्क: 12100, इको डवपलमेंट सरचार्ज: 12100, कुल: 24200 रुपये.
फीचर फिल्म, विज्ञापन, टीवी सीरियल आदि के निर्माण के लिए (भारतीय कंपनी/एजेंसी/स्थानीय लोगों से) कैमरा शुल्क: 53240 रुपये, इको डवपलमेंट सरचार्ज: 53240 रुपये, कुल: 106480 रुपये.
फीचर फिल्म, विज्ञापन, टीवी सीरियल आदि के निर्माण के लिए (विदेशी कंपनी/एजेंसी/स्थानीय लोगों से) कैमरा शुल्क: 78650 रुपये, इको डवलपमेंट सरचार्ज: 78650 रुपये, कुल: 157300 रुपये.
सुरक्षित जमा राशि
फीचर फिल्म के लिए: 2 लाख 12 हजार 690 रुपये.
किसी पेशेवर भारतीय कंपनी/एजेंसी द्वारा निर्मित फीचर फिल्म के अलावा अन्य फिल्मों के लिए: 79 हजार 860 रुपये.
किसी पेशेवर विदेशी कंपनी/एजेंसी द्वारा निर्मित फीचर फिल्म के अलावा अन्य फिल्मों के लिए: एक लाख 33 हजार 100 रुपये.
प्रवेश शुल्क की वापसी
यात्रा की तिथि से 30 दिन पहले बुकिंग रद्द करने पर 75 प्रतिशत रिफण्ड.
यात्रा की तिथि से 72 घंटे से 30 दिन पहले बुकिंग रद्द करने पर 50 प्रतिशत रिफण्ड.
यात्रा की तारीख से 72 घंटे के भीतर बुकिंग रद्द करने पर कोई रिफण्ड नहीं मिलता है.
यदि पर्यटक द्वारा बुकिंग की पुष्टि न होने या प्रतीक्षा सूची में होने पर बुकिंग रद्द की जाती है, तो 100 रुपये और कर की राशि रोक ली जाएगी और जमा की गई अन्य सभी राशि वापस कर दी जाएगी.
रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण की पुरानी दरें:
भारतीय (जिप्सी): 1456 रुपये, विदेशी (जिप्सी): 2744 रुपये
भारतीय (कैंटर): 889 रुपये, विदेशी (कैंटर): 2177 रुपये
विद्यार्थी: जिप्सी 1320 रुपये, केंटर: 757
यह भी पढ़ेंः Rajasthan: पीठ पर बच्चों को बिठाकर सैर कराती दिखी भालू मां, कैमरे में कैद हुआ 'भालू परिवार