विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2025

Rajasthan: जयपुर में IPL मैच के दौरान हुई GST की चोरी, राजस्थान के कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, सबूत भी दिए 

गौरतलब है कि आईपीएल के आयोजन का जिम्मा इस समय राजस्थान खेल परिषद के पास है और आयोजन में अनेक अनियमितताएं देखने को मिली हैं.

Rajasthan: जयपुर में IPL मैच के दौरान हुई GST की चोरी, राजस्थान के कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, सबूत भी दिए 
जयपुर में हो रहे मैचों के दौरान GST की चोरी का मामला सामने आया है.

IPL 2025: जयपुर नगर निगम ग्रेटर के नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरिराज खंडेलवाल ने आईपीएल में जीएसटी चोरी का आरोप लगाते हुए जांच व वसूली की मांग की है. इस बारे में जीएसटी आयुक्त सी के जैन को बाकायदा एक पत्र साथ में प्रूफ दिया है. उदाहरण के तौर पर बताया गया है कि पूरे परिसर में पार्किंग का काम जिसे दिया गया था,

उसने कार के लिए 300 रूपए प्रति कार पार्किंग का शुल्क लिया और उस पर जो जीएसटी बनता है वह स्टेट ट्रेज़री तक पहुंचा भी नहीं. पार्किंग शुल्क रसीद की प्रति भी आयुक्त जीएसटी को दी गई है.

यह आशंका भी जताई गई है कि यह तो एक छोटा उदाहरण मात्र है, अन्य अनेक ऐसी वस्तुओं की बिक्री व सेवाएं रही है, जिन पर जीएसटी स्टेट को मिला या नहीं यह जांच की जाये. गौरतलब है कि आईपीएल के आयोजन का जिम्मा इस समय राजस्थान खेल परिषद के पास है और आयोजन में अनेक अनियमितताएं देखने को मिली हैं.

खेल परिषद के ज़िम्मे है जयपुर में आईपीएल के मैच 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राज्य में आईपीएल मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी खेल परिषद को सौंपी है. राजस्थान में आईपीएल मैचों की मेजबानी करना गर्व की बात है. इसलिए उन्होंने सुझाव दिया था कि राजस्थान में खेले जाने वाले सभी सात आईपीएल मैच यहीं खेले जाएं. इसके लिए उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के अलावा जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में भी मैचों की मेजबानी की वकालत की थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक आईपीएल का लुत्फ उठा सकें.

1 साल से भंग है RCA

यहां यह बताना जरूरी है कि पिछले साल आरसीए को भंग कर एक एडहॉक बॉडी बनाई गई थी. कहा गया था कि छह महीने के भीतर आरसीए के चुनाव करा दिए जाएंगे, लेकिन इसमें अभी भी देरी हो रही है. इस स्थिति के चलते राजस्थान में आईपीएल मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी खेल परिषद ने अपने हाथ में ले ली है.

यह भी पढ़ें - पहलगाम आतंकी हमले की सचिन पायलट ने की निंदा, बोले- हमारे देश पर सीधा हमला है

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com