विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री क‍िरोड़ी लाल के साथ खड़े हुए हनुमान बेनीवाल, कुछ द‍िन पहले NDTV पर लाइव शो में हुई थी तू-तू-मैं-मैं

कांग्रेस ने राजस्थान के कृषि मंत्री क‍िरोड़ी लाल मीणा से इस्‍तीफा मांगा तो आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल उनके पक्ष में उतर आए और उन्होंने मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा से बड़ी मांग कर डाली. जानें उन्होंने क्या कहा...

कैबिनेट मंत्री क‍िरोड़ी लाल के साथ खड़े हुए हनुमान बेनीवाल, कुछ द‍िन पहले NDTV पर लाइव शो में हुई थी तू-तू-मैं-मैं
नकली बीज मामले में घिर किरोड़ी लाल मीणा के साथ खड़े हुए हनुमान बेनीवाल. (Photo- IANS )

Jaipur News: राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि‍ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और उनके इस्‍तीफा की मांग की है. इस मामले में बेहद दिलचस्‍प मोड़ तब आया जब हनुमान बेनीवाल क‍िरोड़ी लाल मीणा के पक्ष में खड़े नजर आए. द‍िलचस्‍प इसल‍िए क्योंकि हाल ही में SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में NDTV पर लाइव शो के दौरान दोनों नेताओं की तू-तू-मैं-मैं हो गई थी. आइए आपको बताते हैं हनुमान बेनीवाल ने क्‍या कहा?

"अन्य घोटालों की जांच क्यों नहीं?"

हनुमान बेनीवाल नकली बीज मामले में घिरे क‍िरोड़ी लाल मीणा का बचाव करते नजर आए. उन्‍होंने कहा क‍ि सराकर जानबूझकर कुछ ही मामलों पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा, "मैं डॉक्‍टर साहब के साथ लंबे समय तक रहा. कोई सोच भी नहीं सकता क‍ि क‍िरोड़ी लाल मीणा का बीज के मामले में नाम आ सकता है. जब सरकार एक मंत्री को कटघरे में खड़ा कर रही है तो अन्‍य घोटालों पर जांच क्‍यों नहीं करा रही है?" उन्होंने बकाया नाम भी ल‍िया. बेनीवाल ने च‍िक‍ित्‍सा, पीडब्‍ल्‍यूडी, यूडीएच और ब‍िजली व‍िभाग की भी जांच कराने की मांग कर डाली.

पहले समझिए क्या है पूरा मामला

मूंगफली के 15 करोड़ की सीज घट‍िया बीजों को गुजरात भेजने के बजाए राजस्‍थान में ही खपाने की प्‍लान‍िंग चल रही थी. इसके ल‍िए 2 करोड़ 45 लाख रुपये घूस ली गई थी. एसीबी ने 6 लोगों के ख‍िलाफ मामला दर्ज क‍िया. एफआईआर में जयपुर में एक मह‍िला के माध्‍यम से रुपयों के लेनदेन और सतीश नाम के व्‍यक्‍त‍ि की भूम‍िका के साथ एक मंत्री और डॉक्‍टर का ज‍िक्र है. एफआईआर में मंत्री का ज‍िक्र होने पर कांग्रेस कृष‍ि मंत्री क‍िरोड़ी लाल मीणा से इस्‍तीफा देने की मांग करने लगा.

बेनीवाल-क‍िरोड़ी के बीच क्‍यों हुई थी तू-तू-मैं-मैं

28 अगस्‍त 2025 को राजस्‍थान हाई कोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कर द‍िया था. इस मामले को लेकर क‍िरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल दोनों आंदोलनरत थे. हाई कोर्ट का फैसला आते ही एनडीटीवी ने दोनों की राय जानने के ल‍िए लाइव ल‍िया. क‍िरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल में क्रेड‍िट लेने की होड़ मच गई. बात तू-तू-मैं-मैं तक पहुंच गई, और  दोनों ने एक दूसरे पर पर्सनल अटैक भी क‍िए. 

अब आज क‍िरोड़ी लाल मीणा को कांग्रेस ने बीज प्रकरण में इस्‍तीफा मांगा तो उन‍के पक्ष में हनुमान बेनीवाल खड़े नजर आए.

यह भी पढ़ें: "अब क्या बचा है.. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी? इस्तीफा दीजिए", कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close