विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2024

Bundi Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन का आंतक, दूल्हे के परिवार को जहर देकर ले गई सारा सामान, पहले हो चुकी हैं 2 शादी

राजस्थान के बूंदी में लुटेरी दुल्हन ने आंतक मचाया हुआ है. दुल्हन ने दूल्हे के पूरे परिवार को जहर दे दिया और सामान लेकर भाग गई. इसकी पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी.

Bundi Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन का आंतक, दूल्हे के परिवार को जहर देकर ले गई सारा सामान, पहले हो चुकी हैं 2 शादी
लुटेरी दुल्हन मंजू गुर्जर पीड़ित पति शंकर गुर्जर के साथ

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे सहित परिवार के 6 जनों को जहर खिलाकर अचेत कर दिया और घर से सामान और बाइक लेकर भाग गई. परिवार के सभी लोग बेसुध हो गए. सुबह अन्य लोग घर पर पहुंचे तो सभी लोग अचेत पड़े थे. सभी को बूंदी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. जहर का असर ज्यादा होने के कारण पीड़ित अभी तक होश में नहीं आए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दबलाना थाना पुलिस ने परिवार जनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

खाने में मिलाया था जहर 

सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के धारगाड़ी गांव से सूचना मिली थी.  एक दुल्हन ने परिवार के 6 लोगों को जहर खिला दिया. इस सूचना पर बूंदी अस्पताल पहुंचे जहां जानकारी में सामने आया कि 23 अगस्त को धारगाड़ी गांव निवासी दुर्गा शंकर गुर्जर के साथ मंजू गुर्जर नामक एक युवती ने विवाह किया था. विवाह के बाद गुरुवार रात को दुल्हन ने सबके लिए मनपसंद का खाना बनाया, जिसमें जहर मिल दिया था. खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग अचेत हो गए, जिसमें दो महिलाएं तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है. सुबह आस-पास के लोग घर पर पहुंचे तो उन्हें सभी लोग अचेत मिले. साथ ही घर से कई सामान भी गायब मिले. इस पूरी घटना में सभी के पर्चा बयान लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है.

जहर देने के शिकार हुए पीड़ित

जहर देने के शिकार हुए पीड़ित

पहले 2 बार हो चुकी थी शादी

पीड़ित स्वराज गुर्जर ने बताया कि लुटेरी दुल्हन मंजू गुर्जर बूंदी जिले की ही रहने वाली है और इससे पहले दो बार शादी कर चुकी है. मंजू ने हमारे परिवार के दुर्गा शंकर के साथ तीसरी शादी की थी. पहले भी दो जगह पर मंजू ने इसी तरह से घर छोड़ा था. पिछले 22 अगस्त को दुर्गा शंकर मंजू गुर्जर को भगाकर लेकर आया था, जिससे समाज में काफी आक्रोश था. हमारे समाज में नाता प्रथा चलती है. पांच पटेल ने इस विवाद पर पंचायत भी रखी थी, जिसमें सर्व सहमति से 9 लाख में झगड़ा खत्म किया और नाता प्रथा में 23 अगस्त को शादी करवाई थी. 

रील बनाकर फंसाती थी शिकार 

जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन मंजू गुर्जर को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था. मंजू रोजाना अलग-अलग तरह की रील बनती थी और लोगों को अपने जाल में फंसा लेती थी. परिजन स्वराज ने बताया कि पीड़ित दूल्हा दुर्गा शंकर भी रील देखकर ही लुटेरी दुल्हन पर फिदा हुआ था और उसे भागकर अपने घर लेकर आया था. पीड़ित परिवार ने पुलिस से इस लुटेरी दुल्हनों पर कार्रवाई की मांग की है. जहर का शिकार रेशमा , कैलाशी बाई, मुखराज , खाना राम , दुर्गा शंकर और दिव्यांशु हुए हैं.

यह भी पढ़ें-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, जयपुर समेत इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com