विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2024

राजस्थान में 4 मंत्रियों ने नए साल पर संभाली अपनी कुर्सी, अब विभाग के आवंटन का इंतजार

राजस्थान के 22 मंत्रियों में से चार मंत्रियों ने नए साल यानी 1 जनवरी 2024 को अपनी कुर्सी संभाली. नए साल के मौके पर अपने ऑफिस पहुंचे मंत्रियों ने अपने अपने कक्षों में पूजा-अर्चना की.

राजस्थान में 4 मंत्रियों ने नए साल पर संभाली अपनी कुर्सी, अब विभाग के आवंटन का इंतजार
राजस्थान के 4 मंत्रियों ने सचिवालय में अपनी कुर्सियां संभाली.

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है. 30 दिसंबर को राजस्थान के कैबिनेट का गठन किया गया. जिसमें 22 मंत्रियों को शामिल किया गया. वहीं, इन 22 मंत्रियों में से चार मंत्रियों ने नए साल यानी 1 जनवरी 2024 को अपनी कुर्सी संभाली. राजस्थान में राज्यवर्धन राठौड़ सहित कई नवनियुक्त मंत्री सोमवार को यहां सचिवालय भवन में अपने-अपने कार्यालय पहुंचे. इन मंत्रियों में विभागों का बंटवारा अभी नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें कक्ष आवंटित कर दिए गए हैं.

नए साल के मौके पर अपने ऑफिस पहुंचे मंत्रियों ने अपने अपने कक्षों में पूजा-अर्चना की. कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत और राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कार्यालय पहुंचने के बाद अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात की.

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अशोक गहलोत पर लगाया आरोप

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा, 'ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारा ‘डिलीवरी सिस्टम' अच्छा होगा. जब इस तरह का माहौल बनेगा जहां अपराधी डरेंगे और कानून का पालन करने वाले सीना तानकर चलेंगे.' उन्होंने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह राजस्थान को लूट कर गई है और राजस्थान पर कर्ज चढ़ा हुआ है.

अविनाश गहलोत ने कहा कैबिनेट जल्द राज्य की स्थिति की समीक्षा करेगी

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन का नतीजा है कि राजस्थान भारी कर्ज के बोझ तले दबा है. अविनाश गहलोत ने कहा, 'आने वाले दिनों में जब कैबिनेट की बैठक होगी तो हम राज्य की स्थिति की समीक्षा करेंगे. हम बैठेंगे और राजस्थान को आगे बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर लागू करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे.'

राज्यमंत्री बेढम ने कहा कि सरकार पंक्ति के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति के लिए काम करेगी और भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त राजस्थान बनाएगी. उन्होंने कहा कि नई सरकार राज्य को विकास के शीर्ष पर ले जाएगी.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए इसमें 22 और मंत्री शामिल किए. इसके तहत 12 कैबिनेट, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पांच राज्यमंत्री बनाए गए हैं. मंत्रियों को विभागों का आवंटन अभी नहीं किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com