विज्ञापन

जैसलमेर में PAK बॉर्डर के पास 300 करोड़ के जमीन सौदे में हेराफेरी, इनकम टैक्स की जांच में मिली गड़बड़ी

जमीन सौंदे में अनियमितता को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दो दिन तक चली इनकम टैक्स की जांच में कई रजिस्ट्रियों में PAN कार्ड की डिटेल नहीं मिली या फिर रिकॉर्ड में दर्ज PAN कार्ड नंबर ही गलत मिला है.

जैसलमेर में PAK बॉर्डर के पास 300 करोड़ के जमीन सौदे में हेराफेरी, इनकम टैक्स की जांच में मिली गड़बड़ी
जैसलमेर में PAK बॉर्डर के पास 300 करोड़ के जमीन सौदे में हेराफेरी

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में भूमि सौदों को लेकर आयकर विभाग (Income Tax Department) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लगातार दो दिन तक चली जांच के दौरान कुल 338 संदिग्ध रजिस्ट्री फाइलों की पड़ताल की गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से 279 रजिस्ट्रियों में या तो PAN कार्ड का विवरण नहीं मिला या दर्ज PAN नंबर गलत पाया गया. सूत्रों के अनुसार जांच के दायरे में आई रजिस्ट्रियां 2 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की हैं.

300 करोड़ से अधिक का सौदा

इन सौदों का कुल मूल्य 280 से 300 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है. कई मामलों में बड़ी रकम का नकद भुगतान होने के भी संकेत मिले हैं, जिसकी आयकर विभाग अलग से जांच करेगा. जांच टीम ने सभी संदिग्ध रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड जुटाकर उनकी विस्तृत एक्सेल शीट तैयार कर ली है.

इनकम टैक्स अनियमितता पर जारी कर सकता है नोटिस

अब इस पूरी रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर स्थित आयकर विभाग के मुख्यालय भेजा जाएगा. वहीं, रजिस्ट्रियों के मूल दस्तावेजों की जांच के लिए डीआईजी स्टाम्प को भी पत्र लिखा जाएगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. सूत्रों का कहना है कि जिन मामलों में दस्तावेजों, PAN विवरण या भुगतान के तरीके में अनियमितताएं सामने आएंगी, उनमें संबंधित पक्षों को आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत विस्तृत जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीमावर्ती जिलों में संदिग्ध भूमि सौदों, बेनामी संपत्तियों, गलत PAN के उपयोग और काले धन के निवेश को लेकर एजेंसियां लगातार सतर्क हैं. इसी कड़ी में जैसलमेर में की गई यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीमावर्ती क्षेत्रों के अन्य भूमि सौदों की भी गहन जांच की जा सकती है. फिलहाल आयकर विभाग पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटा हुआ है.

यह भी पढे़ं-

लव मैरिज पर खाप पंचायत ने सुना दिया फैसला, 21 लाख रुपये का जुर्माना, समाज से बहिष्कार

IAS श्रीनिधि बीटी, जो वसुंधरा के खास से सीधे भिड़ गए; कलेक्टर की पहली पोस्टिंग में झेलनी पड़ीं मुश्किलें!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close