विज्ञापन

जयपुर: शादी में आए युवक की सरेआम बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही दबंगों पर आरोप

जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी है कि शादी समारोह में शामिल होने आए युवक पर ग्रामीणों ने ही हमला किया था.

जयपुर: शादी में आए युवक की सरेआम बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही दबंगों पर आरोप
जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपराधियों के बेखौफ इरादे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला सांगानेर सदर इलाके का है जहाँ नैनवा गांव के रहने वाले चेतराम गुर्जर को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. जानकारी के मुताबिक चेतराम एक शादी समारोह में शिरकत करने जयपुर आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यही उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी.

पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण

बताया जा रहा है कि चेतराम का उसके अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे अकेला पाकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.  

खबर अपडेट की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

Kota Student Suicide: नीट परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में उत्तराखंड के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान

NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षार्थी खुद जाकर देखें सेंटर, Google Map से हो सकता है धोखा; NTA ने जारी की नई गाइडलाइन

बेटी ने चुकाई मायके आने की कीमत, नाराज पति ने ससुराल में पत्नी की सीने में मारी गोली...फिर खुद की भी ले ली जान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close