Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपराधियों के बेखौफ इरादे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला सांगानेर सदर इलाके का है जहाँ नैनवा गांव के रहने वाले चेतराम गुर्जर को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. जानकारी के मुताबिक चेतराम एक शादी समारोह में शिरकत करने जयपुर आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यही उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी.
पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण
बताया जा रहा है कि चेतराम का उसके अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे अकेला पाकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें-