विज्ञापन

पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. कपड़े और चप्पल गड्डे के पास मिलने के बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला.

पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत
NDTV

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. चांदपुरा भीलान गांव में दो मासूम बच्चों की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. कपड़े और चप्पल गड्डे के पास मिलने के बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

‎‎जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान उन्हें कुछ दिन पहले जेसीबी द्वारा खोदे गए एक पानी से भरे हुए गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े देखे. शक होने पर ग्रामीणों ने गड्ढे में तलाश की तो दोनों बच्चों के शव पानी में मिले. इसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई.

दोनों बच्चे दो भाइयों के अलग-अलग बेटे

‎मृतकों की पहचान 9 वर्षीय नवीन भील, पुत्र दीवान भील और 10 वर्षीय भूरालाल, पुत्र इंद्र सिंह भील के रूप में हुई है. दोनों बच्चे दो भाइयों के अलग-अलग पुत्र थे. ‎ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तुरंत मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

‎सूचना मिलते ही मनोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों शवों को मनोहरथाना चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में मॉनसून की एंट्री, पूर्वी जिलों में पहुंचा; अगले 5-7 दिन होगी मूसलाधार बार‍िश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close