विज्ञापन

झालावाड़ में पैंथर का आतंक, झाड़ियों से निकलकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को दबोचा

झालावाड़ के मनोहर थाना इलाके में एक पैंथर ने ड्यूटी पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड तेजमल पर हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद गजवाड़ी गांव और बुखारिया जंगल में अलर्ट जारी किया है.

झालावाड़ में पैंथर का आतंक, झाड़ियों से  निकलकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को दबोचा
Jhalawar panther attack news
NDTV

Jhalawar panther attack news: राजस्थान के  झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में वन्यजीव के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यह घटना के गजवाड़ी गांव के बुखारिया जंगल में एक पैंथर ने एक वन विभाग के चौकीदार पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. 

ड्यूटी के दौरान झाड़ियों से अचानक कूदा पैंथर

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों ने बताया कि चौकीदार जंगल क्षेत्र में रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी  कर रही था, इस दौरान  झाड़ियों में घात लगाकर छिपे बैठे एक पैंथर ने उन पर अचानक से हमला बोल दिया. तेजमल को संभलने का मौका ही नहीं मिला और पैंथर ने उसे दबोच लिया. चौकीदार के शोर मचाने और प्रतिरोध करने के बाद पैंथर जंगल की तरफ भाग निकला, लेकिन इस दौरान तेजमल गंभीर रूप से घायल हो गया.

वन विभाग ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में फिलहाल उसका इलाज जारी है. वहीं दूसरी ओर, घटना के तुरंत बाद वन विभाग की रेस्क्यू और ट्रैकिंग टीम ने बुखारिया जंगल और आसपास के क्षेत्रों में पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

गजवाड़ी और आसपास के गांवों में जारी किया अलर्ट

पैंथर हमले के बाद से गजवाड़ी गांव और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है. लोग खेतों और जंगलों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना या आम जनहानि को रोका जा सके. वन अधिकारियों ने ग्रामीणों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें अकेले जंगल की ओर जाने से बचने, बच्चों को घरों में रखने और रात के समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल, वन विभाग की टीमें पैंथर के मूवमेंट की लगातार मॉनिटरिंग करने में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की मह‍िला स्लीपर सेल ग‍िरफ्तार, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close