विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2025

Karauli News: करौली में करंट लगने से हुई पैंथर की मौत, वन विभाग की टीम को बिजली तारों में फंसा मिला  

Todabhim News: सबसे पहले सुबह के वक़्त लोगों ने पहली पैंथर का मूवमेंट देखा था. बाद में जब वन विभाग की टीम कप इसका पता चला तो उन्होंने पैंथर को ढूंढना शुरु कर दिया, जिसके बाद वो मृत अवस्था में झाड़ियों के बीच बिजली के तारों में उलझा हुआ मिला.

Karauli News: करौली में करंट लगने से हुई पैंथर की मौत, वन विभाग की टीम को बिजली तारों में फंसा मिला  

Rajasthan: करौली जिले के महस्वा गांव के जंगल में सुबह एक पैंथर नजर आने से इलाके में दहशत फैल गई. यह पैंथर प्रसिद्ध कुठीला वाले हनुमान जी मंदिर के रास्ते में झाड़ियों में बैठा दिखा, जिसे दर्शन के लिए जा रहे ग्रामीणों ने देखा. पैंथर की मौजूदगी की खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए. भीड़ बढ़ती देख पैंथर ने अपना ठिकाना बदल लिया और जंगल की ओर भाग गया.

पैंथर के मिलने की सूचना से इलाके में थी दहशत 

पैंथर की मूवमेंट से महस्वा गांव सहित नांगल, पहाड़ी और रानोली गांव के लोगों में भारी डर का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों और बालघाट थाना पुलिस को सूचना दी. भयभीत ग्रामीणों ने पैंथर के मूवमेंट की जानकारी अधिकारियों को दी, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.

बिजली के तारों में फंसा मिला पैंथर 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और बालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पैंथर की तलाश शुरू की गई. कुछ ही देर में पैंथर बिजली के तारों में फंसा मिला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वन विभाग की टीम ने पैंथर के शव को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें - इंदिरा मीणा को गिरफ़्तार करने की मांग, भाजपा नेता की शर्ट फाड़ने के ख़िलाफ़ बौंली में जुटे भाजपाई

                 राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की नई कवायद, खड़गे करेंगे मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com