विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2024

बस चलाते वक्त तालाब में छलांग लगाती दिखी युवती, फिर ड्राइवर ने जो किया उसे देख आप भी करेंगे सेल्यूट

kota News: कोटा में एक युवती की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जब लड़की तालाब में कूद रही थी, तभी वहां से गुजर रहे एक बस चालक मनोज कुमार ने उसे देख लिया और बचाने के लिए पानी में कूद गया.

बस चलाते वक्त तालाब में छलांग लगाती दिखी युवती, फिर ड्राइवर ने जो किया उसे देख आप भी करेंगे सेल्यूट

kota News: कोटा में एक युवती की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. युवती ने जिले के किशोर सागर तलाब में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला सामप्त करने की कोशिश की. तलाब में छलांग लगाते वक्त वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे देख लिया, जिस पर उसने बचाने के लिए पीछे से तालाब में छलांग लगा दी गया. और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया.

तलाब में कूदकर जान देने की कोशिश

इस दौरान तालाब में चल रही मोटर बोट भी मौके पर पहुंच गई. युवक और मोटर बोट वालों ने लड़की को बोट में बैठाकर पानी से बाहर निकाला. और उसे तुरंत जिला एमबीएस अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका उपचार जारी है. साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और लड़की के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की का नाम शबनम है और वह विज्ञान नगर के छतरपुरा की रहने वाली है. वह पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

बस चालक मनोज कुमार की दिलेरी ने बचाई जान

पुलिस ने बताया कि जब लड़की तालाब में कूद रही थी, तभी वहां से गुजर रहे एक बस चालक मनोज कुमार ने उसे देख लिया और वह भी लड़की को बचाने के लिए पानी में कूद गया. वहीं किशोर सागर तालाब में बोट चालक सागर महावर ने भी लड़की को कूदते हुए देखा. वह भी तुरंत मौके पर पहुंचा और नाव की मदद से लड़की को बाराद्वारी की तरफ लाया गया. लड़की को समय रहते बचा लिया गया और बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल लड़की का एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: राजस्थान में मानसून की जोरदार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com