3 years ago

Sukhdev Singh Gogamedi Live Updates: मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में उबाल है. राजधानी जयपुर, सीकर, चूरू सहित कई जिलों में गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. राजधानी जयपुर में अस्पताल के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं. यहां सड़क पर आगजनी करते हुए लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

विरोध का यह दौर बुधवार को भी जारी रहा. पूरे प्रदेश से प्रदर्शन की खबरें सामने आती रही. दूसरी ओर प्रशासन लोगों का शांत करने की कोशिश में जुटा रहा. इस बीच बुधवार शाम प्रशासन और गोगामेड़ी के परिजनों से बीच हुई बातचीत में सहमति बनी. जिसके बाद यह जानकारी दी गई कि मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी करेंगी. साथ ही प्रशासन ने परिजनों की सभी मांगें मान ली. इसके बाद विरोध अब शांत होने की उम्मीद की जा रही है. कल सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार होगा. 

मालूम हो कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर में घुसकर दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की. गोलीबारी की इस घटना में गोगोमेड़ी के गनमैन अजीत सिंह भी घायल हुए. वहीं नवीन कुमार नामक एक अन्य आदमी की भी मौत हुई. बताया जाता है कि बदमाशों को नवीन ही सुखदेव के घर तक लेकर पहुंचे थे.  

यहां देखें Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates

पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ एक व्यक्ति को भी गोली मार दी तथा घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए सख्त नाकेबंदी की गई है और हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने बताया कि हमलावर बातचीत करने के बहाने गोगामेड़ी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद उन्होंने गोलियां चलाना शुरु कर दिया। उनके अनुसार गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई. मिश्रा ने बताया कि बाद में दोनों हमलावरों ने उनके साथ आये नवीन शेखावत को भी गोली मार दी. उनके मुताबिक इस वारदात में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.

डीजीपी के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. उन्होंने लोगों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

डीजीपी ने आगे बताया कि इस घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर संभाग में भी बदमाशों के संपर्क वाले लोगों को चिन्हित कर दबिश दी जा रही है।''

उन्होंने बताया कि उन्होंने पड़ोसी राज्य हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से स्वयं बात कर उनसे सहयोग मांगा मांगा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता मिलेगी. गोगामेड़ी पर हमले का पूरा घटनाक्रम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया।

पुलिस के अनुसार बुरी तरह घायल गोगामेड़ी को मानसरोवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर बडी संख्या में गोगामेड़ी के समर्थक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने बुधवार को जयपुर बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही समर्थकों ने प्रदेश व्यापी बंद करने की चेतावनी भी दी है.

गोगामेड़ी की हत्या के बाद समर्थकों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जयपुर, जोधपुर, अलवर, चूरू, उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया है.

घटना के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा से फोन पर तथ्यात्मक जानकारी ली और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा है कि गोगामेड़ी उसकी गैंग के दुश्मनों का समर्थन कर रहा था और उन्हें सशक्त कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने इस नृशंस हत्या पर दुख जताया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा,‘‘गोगामेड़ी ने लंबे समय से प्रशासन को सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की थी लेकिन प्रशासन वह उपलब्ध नहीं करा पाया। प्रशासन सुरक्षा क्यों नहीं उपलब्ध करा पाया.. क्या कारण रहे, यह भी एक जांच का विषय है लेकिन अराजकता फैलाने वाले ऐसे अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।''

निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की घटना बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।''

साल 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले गोगामेड़ी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवंबर में उन्हें लिखा था कि टिकट केवल एक उम्मीदवार को दिया जा सकता है और उन्हें पार्टी द्वारा घोषित आधिकारिक उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए.

करणी सेना के संस्थापक और संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी के साथ मतभेदों के बाद गोगामेड़ी 2015 में श्री राजपूत करणी सेना से अलग हो गए और उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया. इन दोनों संगठनों ने राजपूत समुदाय के संदर्भ में ऐतिहासिक तथ्यों से कथित छेड़छाड़ को लेकर फिल्म पद्मावत का विरोध किया था.

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने संवाददाताओं से कहा,‘‘तीन लोग गोगामेड़ी के आवास पर गए और उन्होंने उनके सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं। सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर ले गए जहां उन्होंने गोगामेड़ी से दस मिनट तक बातचीत की। इसके बाद, उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं.''

जोसेफ ने कहा कि इस घटना के बाद दो हमलावर घर से बाहर निकले और एक व्यक्ति से स्कूटी छीनकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया,‘‘पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। हम घटना में संलिप्त दो आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हत्या की साजिश रचने वाले भी पकड़े जायेंगे.'' गोगामेड़ी के एक रिश्तेदार ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें पहले भी धमकी दी गई थी और उन्हें हमले की आशंका थी। उन्होंने बताया कि धमकी के बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गयी.

Dec 06, 2023 20:07 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: प्रशासन और परिजनों में बनी सहमति, NIA करेगी जांच

Dec 06, 2023 16:25 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: वीर दुर्गादास छात्रावास में हुई शोक सभा

Advertisement
Dec 06, 2023 16:23 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: बंद का असर रहा मिलाजुला, युवाओं ने बाईक रैली कर बंद करवाई दुकानें

Dec 06, 2023 15:28 (IST)

करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में बंद रहा माउण्ट आबू ,जुलुस निकालकर विरोध जताया

Dec 06, 2023 15:16 (IST)

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कुंभलगढ रहा बंद, विधायक के नेतृत्व में बस स्टैंड पर किया विरोध प्रदर्शन

Dec 06, 2023 14:39 (IST)

गोगामेड़ी हत्याकांड की सघन जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित

Advertisement
Dec 06, 2023 13:45 (IST)

डीडवाना, कुचामन, मकराना, परबतसर, लाडनूं, मौलासर, छोटी खाटू सहित जायल और खींवसर भी बंद

Dec 06, 2023 13:40 (IST)

बालोतरा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मौन रख कर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Dec 06, 2023 12:24 (IST)

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में बंद का व्यापक असर

Dec 06, 2023 11:56 (IST)

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट चौराहा पर सर्व समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं

Dec 06, 2023 11:09 (IST)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में सीकर बंद, कई कस्बों के बाजार और प्रतिष्ठान रहे पूरी तरह बंद

Dec 06, 2023 10:57 (IST)

राजसमंद में राजपूत समाज के बंद के आह्वान के बीच आवश्यक सेवाओं को रखा गया बंद से मुक्त

Dec 06, 2023 10:50 (IST)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के विरोध में उदयपुर में करणी सेना, बजरंग दल, राजपूत समाज व अन्य संगठन ने बाजार बंद कराया

Dec 06, 2023 10:42 (IST)

बाजार बंद कराने अजमेर पहुंचे करणी सेना समर्थक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में किया बंद का आह्वान

Dec 06, 2023 09:57 (IST)

श्री करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर से लोगों में रोष, विरोध में कई ज़िलों में बंद का आह्वान

Dec 06, 2023 09:10 (IST)

जयपुर पुलिस ने जयपुरवासियों से की शांति की अपील, किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की दी सलाह

Dec 06, 2023 08:19 (IST)

पूर्व केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या जताया दुख

Dec 05, 2023 23:57 (IST)

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद अजमेर पुलिस अलर्ट मोड पर

Dec 05, 2023 23:55 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: कल अजमेर बन्द का आह्वान

Dec 05, 2023 22:19 (IST)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: जोधपुर में भी कल बंदी का ऐलान

Dec 05, 2023 21:44 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates: मुख्य सचिव ने वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

Dec 05, 2023 21:41 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: बूंदी में सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने जताया विरोध

Dec 05, 2023 21:38 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: डीडवाना में आक्रोश रैली निकालकर जताया विरोध

Dec 05, 2023 21:36 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: बालोतरा जिले में भी बंदी का ऐलान

Dec 05, 2023 21:21 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: मकराना ने दी बड़ी चुनौती- आरोपियों के इनकाउंटर से पहले नहीं होने देंगे शपथ ग्रहण

Dec 05, 2023 20:15 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live: DGP बोले- जांच जारी, जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी, धैर्य बनाए रखें

Dec 05, 2023 19:47 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: कल राजसमंद बंद का ऐलान, दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र प्रदर्शन

Dec 05, 2023 19:41 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: जोधपुर में भी पहुंचा प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Dec 05, 2023 19:39 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: जयपुर में जुटे राजपूत समाज के कई नेता, सड़कों पर प्रदर्शन जारी

Dec 05, 2023 19:17 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: कोटा में एसपी दफ्तर में प्रदर्शन, की यह मांग

Dec 05, 2023 19:14 (IST)

sukhdev singh gogamedi murder: उदयपुर में भी लोगों का प्रदर्शन, टायर जलाकर की नारेजबाजी

Dec 05, 2023 19:11 (IST)

sukhdev singh karni sena update: चूरू में लोगों को उग्र प्रदर्शन, बसों पर पथराव

Dec 05, 2023 19:03 (IST)

sukhdev singh gogamedi murder: झूुंझनू में सड़क जाम कर लोग कर रहे प्रदर्शन

Dec 05, 2023 18:59 (IST)

sukhdev singh gogamedi live news: डूंगरपुर में कल बंद रहेगा आसपुर कस्बा

Dec 05, 2023 18:49 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates: बीकानेर में नाकाबंदी, गाड़ियों में सघन जांच जारी

Dec 05, 2023 18:27 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates: सीकर में राजपूत समाज के लोगों ने शुरू किया विरोध

Dec 05, 2023 18:21 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates: जानिए कौन हो रोहित गोदारा जिसने की गोगामेड़ी की फोटो

Dec 05, 2023 18:18 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live: रोहित गोदारा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेवारी

Dec 05, 2023 18:10 (IST)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली को मारा था थप्पड़

Dec 05, 2023 18:06 (IST)

Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Murder Row: सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

Dec 05, 2023 17:59 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates: जानिए कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

Dec 05, 2023 17:57 (IST)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Updates: घर में घुसकर करणी सेना अध्यक्ष को मारी गोली