विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2023

HIV होने की बात छिपाकर की शादी, पत्नी के पॉजिटिव होने के बाद खुद लगा ली फांसी

अजमेर में एक युवक ने अपनी एचआईवी की बीमारी छिपाकर युवती से शादी कर ली उसके एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद युवक ने फांसी लगा ली, पढें क्या है पूरा मामला..

HIV होने की बात छिपाकर की शादी, पत्नी के पॉजिटिव होने के बाद खुद लगा ली फांसी
प्रतीकात्मक चित्र
Ajmer:

अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने एचआईवी एड्स (HIV AIDS) की बीमारी छिपाकर शादी की थी. जिसके बाद वह भी एचआईवी पॉजिटिव हो गई. इतना ही नहीं जब पत्नी की हालत खराब हो गई तो वह उसे मायके छोड़ आया. पीड़िता के परिजनों ने महिला थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, उनका आरोप है कि युवती के ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित भी कर रहे थे. 

मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी 2014 में अजमेर के नाई मोहल्ला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी. शादी में लड़की वालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे. तब युवक ने एचआईवी होने की बात किसी को नहीं बताई थी. 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पता चला कि उसके पति को एचआईवी की बीमारी है. उसके बाद पीड़िता ने ससुराल वालों इसकी जानकारी दी लेकिन ससुराल वालों ने ही पीड़िता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जिसकी शिकायत पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराई. पीड़िता के मुताबिक पुलिसकर्मी लगातार उसको परेशान कर रहे हैं और शिकायत पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसी बीच HIV बीमारी से  परेशान पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

मंगलवार को थक हार के पीड़िता अपने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ ज्ञापन सौंप कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: प्रसव के दौरान दाई ने गर्भवती महिला को लगाए गलत इंजेक्शन, जच्चा-बच्चा की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com