विज्ञापन

राजस्थान के बूंदी में बड़ा हादसा, ट्रैफिक सिग्नल पर गिरा सफेदे का विशाल पेड़, कई लोग दबे

जब लाल बत्ती होने के कारण कई लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रुके हुए थे. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ सफेदे का बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया. इससे पेड़ के नीचे कई लोग दब गए.

राजस्थान के बूंदी में बड़ा हादसा, ट्रैफिक सिग्नल पर गिरा सफेदे का विशाल पेड़, कई लोग दबे
बूंदी में ट्रैफिक सिग्नल पर गिरा सफेदे का विशाल पेड़

राजस्थान के बूंदी में मंगलवार को ट्रैफिक लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. अचानक सफेदे का विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे इस घटना में करीब आधा दर्जन बाइक सवार पेड़ के नीचे दब गए. सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपाल सिंह प्लाजा के पास हुआ. घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया. घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और अपने परिजनों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए. फिलहाल प्रशासन द्वारा पेड़ हटाने और यातायात सामान्य करने का प्रयास जारी है.

ट्रैफिक सिग्नल पर रुके लोगों पर गिरा विशालकाय पेड़

घटना उस समय हुई, जब लाल बत्ती होने के कारण कई लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रुके हुए थे. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ सफेदे का बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी. कई बाइक सवार इसकी चपेट में आ गए और नीचे दब गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

पेड़ के नीचे दबे लोगों को निकालते स्थानीय

पेड़ के नीचे दबे लोगों को निकालते स्थानीय

लोगों ने पेड़ के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में से कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस के साथ नगर परिषद की टीम भी मौके पर पहुंची. पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है, ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके.

हादसे के बाद इलाके में लगा भारी ट्रैफिक जाम

हादसे के बाद इलाके में भारी जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के दौरान एक और बड़ा खतरा तब टल गया, जब पेड़ गिरने के साथ ही पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन भी टूटकर नीचे आ गई. हालांकि प्रशासन की सतर्कता के चलते तुरंत विद्युत सप्लाई बंद करवा दी गई, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका. 

पेड़ गिरने से लग गया ट्रैफिक जाम

पेड़ गिरने से लग गया ट्रैफिक जाम

कोतवाली थाना के सहायक उप पुलिस निरीक्षक सुनील त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और आमजन के सहयोग से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है और उनका इलाज जारी है. 

यह भी पढे़ं-

झोपड़ी में सो रहे मासूम को उठा ले गए आवारा कुत्ते, बुरी तरह नोचकर फाड़ डाला पेट

सड़क पर कहां है सबसे ज्यादा खतरा, एक QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी, पहली बार देश में ऐसी पहल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close