विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2024

जयपुर हेरीटेज नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों पर पार्टी लेगी एक्शन, जारी किया गया नोटिस

कांग्रेस पार्टी ने प्रताप सिंह खाचरियावास के नजदीकी पार्षद मनोज मुद्गल के नाम नोटिस जारी किया. साथ ही नोटिस का जवाब तीन दिनों के अंदर मांगा गया है.

जयपुर हेरीटेज नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों पर पार्टी लेगी एक्शन, जारी किया गया नोटिस

Mayor Munesh Gurjar Case: जयपुर हेरीटेज नगर निगम के 6 कांग्रेस पार्षद बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की थी. जिसके बाद इन कांग्रेस पार्षदों पर पार्टी ने कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है. वहीं, इस नोटिस का जवाब भी मांगा गया है. कांग्रेस पार्टी ने प्रताप सिंह खाचरियावास के नजदीकी पार्षद मनोज मुद्गल के नाम नोटिस जारी किया. साथ ही नोटिस का जवाब तीन दिनों के अंदर मांगा गया है. 

दरअसल, हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ ACB ने कार्रवाई की थी. वहीं गुर्जर के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के सबूत मिले हैं.ऐसे में मुनेश गुर्जर को मेयर पद से हटाने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी पार्षदों के साथ मिलकर समर्थन देने का फैसला किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

बहुमत के लिए चाहिए 51 पार्षद

हेरिटेज में कांग्रेस के 47, भाजपा के 42 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं. इनमें भी 6 निर्दलीय ने कांग्रेस को समर्थन दिया था. 100 वार्डों में बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत पड़ती है.

वहीं, कांग्रेस पार्षदों से मिलने के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेसी पार्षद मुझसे मिले. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार पर विश्वास जताया है. उन्होंने जयपुर नगर निगम हेरिटेज मेयर की कुछ शिकायतें की हैं. उनकी मांगों पर विचार करके फैसला लिया जाएगा. 

मेयर मुनेश गुर्जर पर रिश्वत मांगने का आरोप

ACB ने 4 अगस्त 2023 को नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के घर छापा मारा था. मुनेश के पति सुशील गुर्जर को 2 लाख रुपए कि रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था. सुशील गुर्जर पर आरोप था कि पट्टे जारी करवाने के लिए दो दलालों के जरिए रिश्वत मांगी गई थी. ACB को कांग्रेस मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं. एसीबी ने सरकार से कार्रवाई की इजाजत मांगी थी. स्थानीय निकाय आयुक्त से अनुमति मिलने के बाद पति-पत्नी दोनों के खिलाफ एक साथ चालान पेश हो सकता है. 

यह भी पढ़ेंः गोविंद सिंह डोटासरा ने दी कोटा IG को धमकी, कहा- 'सुधर जाएं... वरना भजनलाल और ओम बिरला भी नहीं बचा सकेंगे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com