विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 वर्ष: राजस्थान के मंदिरों में गूंजे विशेष मंत्र, मुख्यमंत्री सहित नेताओं ने की पूजा-अर्चना

केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पूरे राजस्थान में विशेष धार्मिक पूजा की गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित नेताओं ने राज्यभर के प्रमुख मंदिरों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी की दीर्घायु की कामना की.

मोदी सरकार के 12 वर्ष: राजस्थान के मंदिरों में गूंजे विशेष मंत्र, मुख्यमंत्री सहित नेताओं ने की पूजा-अर्चना
केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पूरे राजस्थान में विशेष धार्मिक पूजा की गई.

Rajasthan News: राजस्थान में बुधवार 10 जून का दिन आध्यात्मिक और राजनीतिक दृष्टि से विशेष रहा. केंद्र की भाजपा सरकार के 12 गौरवशाली साल पूरे होने की वजह से देवस्थान विभाग की ओर से राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करना था.

मोती डूंगरी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति

राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया और लोगों से आत्मीय संवाद भी किया. कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सीएम ने मोती डूंगरी मंदिर में की पूजा

सीएम ने मोती डूंगरी मंदिर में की पूजा

राज्यभर में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था. जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, महामंत्री भूपेन्द्र सैनी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने पूजा की.

वहीं, गोविंद देव जी मंदिर में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रार्थना सभा में भाग लिया. इसी तरह देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर के श्री जोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र के लिए प्रार्थना की.

प्रदेश अध्यक्ष ने भी की विशेष पूजा-अर्चना.

प्रदेश अध्यक्ष ने भी की विशेष पूजा-अर्चना.

ठंडा पानी, छाया और साफ-सफाई का इंतजाम

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि यह आयोजन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों को समर्पित है. इन आयोजनों में आम जनता और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सराहनीय रही.

भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, छाया और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिला और उपखंड स्तर पर भी सांसदों, विधायकों और स्थानीय पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया. कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- '40 साल कांग्रेस को जेब में रखकर चले अशोक गहलोत', पूर्व OSD लोकेश शर्मा बोले- अब वो जेब फट गई है

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close