विज्ञापन

परिवार से 28 साल से अलग बुजुर्ग हुआ बीमार, हॉस्पिटल में दूसरे बेड के मरीज ने खींची तस्वीर और हो गया चमत्कार

जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में इंदौर के 70 साल के मदन सिंह 28 साल बाद अपने बेटे और पोते से मिले, यह एक साथी मरीज़ की सूझबूझ की वजह से हुआ.

परिवार से 28 साल से अलग बुजुर्ग हुआ बीमार, हॉस्पिटल में दूसरे बेड के मरीज ने खींची तस्वीर और हो गया चमत्कार
Indore Madan Singh 28 Years Separation Family Reunited
NDTV

कहते हैं जोधपुर  अपनत्व की वो नगरी है जो बिछड़े हुए दिलों को मिलाना जानती है. राजस्थान की इसी 'ब्लू सिटी' ने एक बार फिर एक ऐसा मर्मस्पर्शी नजारा पेश किा है जिसे देखकर हर आंख नम हो गई. संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल के एक वार्ड में जब 28 साल बाद एक बूढ़े पिता ने अपने जवान बेटे के सिर पर कांपते हाथों से आशीर्वाद रखा, तो सदियों का सूनापन पल भर में बह गया. पिता का साया दोबारा पाकर बेटा खुशी से फूला नहीं समा रहा था, तो वहीं 70 वर्षीय मदन सिंह की आंखों से बहते आंसू उनके चेहरे की झुर्रियों से होते हुए उनके भीतर की हलचलों को बयां कर रहे थे. इस मिलन की खुशी तब और दौगुनी हो गई जब जब मदन सिंह ने जिंदगी में पहली बार अपने पोते को  गले लगाया. 

इस  मिलन के पीछे की कहानी भी बेहद खूबसूरत है. चेन्नई से आए एक अजनबी सह-मरीज की हमदर्दी  ने वो कर दिखाया जो सालों की तलाश नहीं कर पाई थी. उस शख्स के जरिए ली गई एक तस्वीर  मदन लाल की उम्मीद की किरण बनी, जिसने इंदौर में बैठे पूरे परिवार से मिला दिया. 

28 साल बिना बताए घर छोड़कर आए थे

मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले मदन सिंह (70) 28 साल पहले परिवार में हुए किसी मनमुटाव के कारण बिना बताए घर छोड़कर निकल गए थे. तब से उनका परिवार उन्हें तलाश रहा था, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं मिला. हाल ही में पाली में मदन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के वृद्धजन वार्ड  में रेफर किया गया था, जहां उनका हार्ट संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था.

बगल के बेड पर भर्ती मरीज ने अपनों से मिलवाय

मदन सिंह की अपने परिवार से मिलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प रही. जिस वार्ड में वह भर्ती है, उनके ठीक पास वाले बेड पर चेन्नई से आए एक मरीज पप्पू सिंह भी भर्ती है, जो राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं. इलाज के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हो गई. मदन सिंह ने बातचीत में बताया कि वे इंदौर के रहने वाले हैं. और 28 साल से अपने परिवार से दूर हैं. वही पप्पू सिंह ने अपना परिचय देते हुए बताया कि उसके कुछ परिचित इंदौर में रहते थे. वह उनकी मदद लेकर उनके परिवार से उन्हें मिलवाने की कोशिश करेगा. इसके लिए उन्होंने मोबाइल से मदन सिंह की एक फोटो खींची और इंदौर में रहने वाले अपने एक परिचित को वॉट्सऐप कर दी.

कुछ ही समय में बेटा से हुआ संपर्क 

पप्पू सिंह के परिचित ने तस्वीर मिलने के बाद इंदौर में मदन सिंह के परिवार की तलाश शुरू की. उनकी कोशिश रंग लाई  और महज कुछ समय बाद उनका मदन सिंह के बेटे राजेश वर्मा से संपर्क हो गया. जैसे ही परिचित ने मदन सिंह की फोटो दिखाई तो राजेश ने उन्हें तुरंत पहचान लिया. जिसके बाद पता लेकर वह परिवार संग सीधे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंच गया. 28 साल के लंबे इंतजार के बाद जब बेटे ने पिता को देखा तो उसके आंसू बह निकले जिसे देख पूरा स्टाफ भावुक हो गया. मदन सिंह ने न केवल अपने बेटे को सीने से लगाया बल्कि पहली बार अपने पोते को भी देखा.

अब जल्द ही देखेंगे पड़-पोते का मुंह, डॉक्टर भी हैरान

वही मदन सिंह के पुत्र ने  बताया कि उनके लिए वाकई में यह एक चमत्कार से कम नहीं है कि 28 साल बाद वह अपने पिता से मिले है. सबसे बड़ी बात की पहली बार उन्होंने अपने पोते को भी देखा है और अब जल्द ही वह अपने पर पोते को भी देखेंगे .

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा सुखद संयोग पहली बार देखा है. फिलहाल मदन सिंह की तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज जारी है और अगले एक-दो दिनों में कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, जिसके बाद वे 28 साल बाद वापस अपने घर इंदौर लौटेंगे.

यह भी पढ़ें: 28 जून को होगी वनपाल भर्ती परीक्षा, नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर; हेल्पलाइन नंबर जारी

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close