विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा को मिला रविंद्र भाटी का साथ, यूजर ने कसा तंज- विनोद जाखड़ पर भी ध्यान दे दो

नीट पेपर लीक पर रविंद्र भाटी ने जांच की मांग करते हुए दीपेंद्र हुड्डा का वीडियो शेयर किया. उनके एक्स पोस्ट पर कई प्रतिक्रिया देखने को मिली.

दीपेंद्र हुड्डा को मिला रविंद्र भाटी का साथ, यूजर ने कसा तंज- विनोद जाखड़ पर भी ध्यान दे दो
रविंद्र भाटी के पोस्ट पर एक यूजर ने विनोद जाखड़ के बहाने तंज कसा.

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर रोहतक (हरियाणा) से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो रविंद्र भाटी ने वीडियो शेयर किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कहा कि जनप्रतिनिधि पर वाटर गन का प्रयोग कर आंदोलन को दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. कांग्रेस नेता के समर्थन में उनके इस पोस्ट पर कई प्रतिक्रिया भी देखने को मिली.

नीट पेपर लीक में जांच की मांग

भाटी ने कहा कि नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक जैसी अनियमितताओं को लेकर देशभर के युवाओं में गहरा रोष व्याप्त है. लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की मांग है.

भाटी बोले- न्यायपूर्ण कार्रवाई होनी चाहिए

निर्दलीय विधायक ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान संवाद, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण कार्रवाई से होना चाहिए, न कि उनकी आवाज़ को दबाने के प्रयासों से. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी नीट के मुद्दे को खूब उठाया. जब भाटी ने पोस्ट किया तो एक यूजर ने जाखड़ के आंदोलन को भी याद दिला दिया. यूजर ने कमेंट किया- विनोद जाखड़ के NEET पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन पर भी ध्यान दे लेते भाटीजी.    

कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया

दरअसल, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नीट और CBSE परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हुआ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता-नेता सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद सियासत गरमा गई और कांग्रेसी खेमे की तरफ से निंदा भी की गई. हुड्डा ने लोकतंत्र के लिहाज से इसे अच्छी परंपरा नहीं बताया. वहीं, वीडियो पर रविंद्र भाटी ने भी प्रतिक्रिया दी. 

यह भी पढ़ेंः "मैं पद छोड़ दूंगा, अगर...", डोटासरा के आरोपों पर किरोड़ी लाल का पलटवार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close