विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2024

जयपुर में कार पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की मौत, डंडे से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

इस घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी की मदद की ला रही है.

जयपुर में कार पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की मौत, डंडे से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan News: राजधानी जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में गुरुवार को पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई. ये घटना शांति कॉलोनी में हुई, जहां दो पड़ोसियों पार्किंग को लेकर आपस में लड़ पड़े. पड़ोसी को कार खड़ी करने से रोकना इतना ना गवार गुजरा कि उसने ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें गोपाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई.

इस मामले को लेकर गलता गेट थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. मृतक के पुत्र कुश खंडेलवाल ने रिपोर्ट में कहा कि मनीष ठाकुरिया, रवि ठाकुरिया और प्रभु ठाकुरिया हमारे घर के बाहर आए दिन पार्किंग को लेकर झगड़ा करते थे. हमने पहले भी कई बार मना किया, उसके बावजूद भी वह नहीं मान रहे थे. गुरुवार रात जब हमने कार पार्क करने से मना किया तो उन्होंने मेरे पिता पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बीच बचाव करने पर मेरी मां और मुझे भी मारा गया. मेरे पिता के सिर में गंभीर चोट आईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी की मदद की ला रही है. साथ ही आरोपियों के नंबर भी ट्रेसिंग पर लगाए गए हैं. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके बाद कानून के मुताबिक, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com