विज्ञापन

"अमेरिका में पेट्रोल 56 फीसदी तक महंगा, भारत में बढ़ोतरी काफी कम", फ्यूल की कीमतों पर मदन राठौड़ का बयान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के बीकानेर दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के मद्देनजर मदन राठौड़ बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बीकानेर के लिए रवाना हुए.

"अमेरिका में पेट्रोल 56 फीसदी तक महंगा, भारत में बढ़ोतरी काफी कम", फ्यूल की कीमतों पर मदन राठौड़ का बयान
मदन राठौड़ गंगानगर स्पेशल ट्रेन से बीकानेर के लिए रवाना हुए.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार (25 मई) को ट्रेन से जयपुर से बीकानेर पहुंचे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर के लिए रवाना हुए. इस दौरान मदन राठौड़ कुछ देर सीकर रेलवे स्टेशन पर ठहरे. यहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. राठौड़ ने आमजनों से भी ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहां ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो, वहां लोगों को निजी वाहनों की बजाय ट्रेन से यात्रा करनी चाहिए.

दाम बढ़ने से जनता पर बोझ तो बढ़ता है- राठौड़

मदन राठौड़ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से लगातार पेट्रोल और डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं. सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की भी बात कही है. इसी सोच के तहत सभी पदाधिकारियों के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहा हूं." 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया कि ईंधन के दाम बढ़ने से जनता पर भार जरूर बढ़ता है, लेकिन यह केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की समस्या है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका समेत कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 से 56 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. जबकि भारत में वृद्धि अपेक्षाकृत कम है. 

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हालात को संतुलित बनाए रखा है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल-डीजल पर वैट काफी बढ़ाया गया था. इससे टैक्स का बोझ ज्यादा बढ़ गया था." ट्रेन में यात्रा के दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ेंः "बीएपी की जमीन खिसकने से राजकुमार रोत घबरा गए", बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद के बयान पर बीजेपी का पलटवार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close