विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का इंतजार खत्म, CM भजनलाल ने किया तारीख का ऐलान

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख का ऐलान किया है. यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली 'भाग्यरेखा' सिद्ध होगी. 

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का इंतजार खत्म, CM भजनलाल ने किया तारीख का ऐलान
सीएम भजनलाल ने पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख का किया ऐलान

Pachpadra Refinery Balotra: राजस्थान के बालोतरा में बनी पचपदरा रिफाइनरी को लेकर लंबे समय से सवाल हो रहा था कि आखिर इस पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कब होगा. अब वह तारीख आ गई है, जब पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाएगा. रिफाइनरी के लिए लंबे समय से चल रहा इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली 'भाग्यरेखा' सिद्ध होगी. 

21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे पीएम मोदी 

सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के बारे में जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अप्रैल 2026 को राजस्थान आ रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे. यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली 'भाग्यरेखा' साबित होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

बड़ी बात है कि पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख का ऐलान सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के कुछ ही घंटे बाद हुआ है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज, 07 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर थे. वहां पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की थी. वहीं, इससे पहले पिछले महीने (25 मार्च) को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर गए थे. 

राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी

बता दें कि बालोतरा जिले में बनकर तैयार हुई पचपदरा रिफाइनरी को राजस्थान की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. यह विशाल परियोजना लगभग 72,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ. जो प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी. मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा था कि यह रिफाइनरी राजस्थान के विकास के लिए माइलस्टोन साबित होगी. राज्य सरकार की इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि यह हजारों प्रत्यक्ष और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगी, जिसका सीधा लाभ बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के युवाओं को मिलेगा.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan News: बालोतरा में फिर बनेगा नमक, लगेंगे 198 उद्योग; 500 बीघा जमीन आरक्षित

रिफाइनरी के पचपदरा जाने की वजह बने थे सोनाराम चौधरी, गहलोत सरकार के लिए सिरदर्द बन गया था उनका प्रदर्शन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close