विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2023

जयपुर ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार; मर्डर के बाद भाग गया था मथुरा, पैसे खत्म होने पर वापस आया और पकड़ा गया

जधानी जयुपर में दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मां व दो बच्चों की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने जयपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है. तीन दिन से पुलिस फरार हत्यारे की तलाश कर रही थी.

जयपुर ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार; मर्डर के बाद भाग गया था मथुरा, पैसे खत्म होने पर वापस आया और पकड़ा गया
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Jaipur Triple Murder: राजधानी जयुपर में दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मां व दो बच्चों की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने जयपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है. तीन दिन से फरार हत्यारे की तलाश में पुलिस ने जयपुर के अलावा दिल्ली में भी उसके कई ठिकानों पर दबिश दी थी. आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. हालांकि, हत्या क्यों की गई इसको लेकर पुलिस के पास अब तक कोई जानकारी नहीं है. पुलिस सूत्रों का कहना है आरोपी से पूछताछ के बाद ही सही कारण का पता लगेगा.

दो महीने से कर रहा था तैयारी

जानकारी के मुताबिक आरोपी मर्डर के लिए दो महीने से योजना बना रहा था. आरोपी महिला के पति और देवर की हत्या करना चाहता था लेकि घर में दोनों मौजूद नहीं थे, इसलिए महिला समेत दो बच्चों को चाकू से गला रेत मार डाला. इसके अलावा उसने मध्य प्रदेश से देशी भी कट्टा खरीद रखा था.
 

हत्या के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाग गया था लेकिन पैसे की कमी के कारण वह वापस जयपुर आया सोशल मीडिया पर सक्रिय होने और नया फोन और सिम कार्ड खरीदने पर पुलिस ने जयपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तराखंड का रहने वाला है यह परिवार

गौरतलब है कि बुधवार शाम जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के झालाना स्थित खटीकों के मोहल्ले में एक हमलावर ने एक महिला और उसके दो बच्चों को घर में घुस कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान सुमन बिष्ट (25) और उसके बेटे जिव्यांश (5) और अवयांश (2) के रूप में की गई थी. सुमन बिष्ट का परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है. सुमन के पति लक्ष्मण सिंह बिष्ट अपेक्स सर्किल के पास नारियल पानी का ठेला लगाते हैं. 

आपसी रंजिश में पड़ोसी युवक की हत्या

बुधवार शाम हुई इस घटना से जयपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया था. हालांकि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में कुछ अहम सुराग जमा कर लिए हैं. पुलिस ने घटनास्थल पर मिले चाकू के सहारे जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर ली है. आरोपी पड़ोस का ही एक युवक है और बताया जा रहा है कि उसने आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है. 

कुछ दिनों पहले पड़ोसी युवक से हुआ था झगड़ा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान शिव प्रताप के रूप हुई है. शिव प्रताप लक्ष्मण सिंह बिष्ट का पड़ोसी है. कुछ दिनों पहले उसकी लक्ष्मण सिंह बिष्ट के परिवार के साथ पार्किंग और नाले की पानी को लेकर विवाद हुआ था. तब उसने परिवार को देख लेने की धमकी भी दी थी.

यह भी पढ़ें- जयपुर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, पड़ोस का युवक ही निकला कातिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com