विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2023

कांग्रेस का विधायक ही मंत्री पर लगाता है खनन का आरोप, फिर भी नहीं होती कार्रवाईः प्रहलाद जोशी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, पेपरलीक की घटनाओं को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता चुनाव में मौजूदा सरकार को सबक सिखाएगी.

कांग्रेस का विधायक ही मंत्री पर लगाता है खनन का आरोप, फिर भी नहीं होती कार्रवाईः प्रहलाद जोशी
दूदू में परिवर्तन यात्रा से पूर्व मीडिया को संबोधित करते केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी.
जयपुर:

राजस्थान चुनाव को लेकर प्रदेश में चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी दूदू पहुंचे. उन्होंने वहां प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में अब तक 19 बार पेपर लीक हुआ है, कांग्रेस का विधायक खनन मंत्री पर आरोप लगाता है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. मंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार है, और राजस्थान की जनता इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. राजस्थान में परिवर्तन होना तय है... भाजपा की सरकार बनना तय है.

विधायक द्वारा मंत्री पर खनन का आरोप लगाए जाने के बाबत केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि आरोप लगाए जाने के बाद भी मंत्री पर कार्रवाई नहीं होती. इसका कारण सभी को जानना चाहिए कि आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर क्या दबाव है, जिसके कारण मुख्यमंत्री अपने ही मंत्रियों पर उनके ही विधायकों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच नहीं करवा पाते.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पीसी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि राजस्थान में 4 परिवर्तन यात्राएं चल रही हैं जिसमें हमें गजब का जनसमर्थन मिल रहा है. यह परिवर्तन यात्रा करप्शन, क्राइम और लूट की सरकार को परिवर्तित करने के लिए संकल्पबद्ध है. राजस्थान में आज कांग्रेस "फिर से कांग्रेस" के नारे लगा रही है. मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं महिलाओं से दुष्कर्म, दलितों पर अत्याचार, पेपर लीक,  कुशासन, भ्रष्टाचार, अपराध और जंगलराज...  किसके लिए कांग्रेस फिर से आने का नारा लगा रही है.
 

जोशी ने कहा कि आज पूरा विश्व जी-20 में 'वसुधैव कुटुंबकम' स्लोगन पर गर्व महसूस कर रहा है जो सनातन धर्म की पहचान है. उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत के नेतृत्व की तारीफ करता है, और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगी सनातन धर्म को मिटाने की बात करते हैं.

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, यात्रा सह-संयोजक जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मेहराज चौधरी, जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर उपस्थित रहे. 

उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए जोशी ने कहा कि यह इनकी तुष्टिकरण की राजनीति है जो ये लोग हमेशा से करते आए हैं. पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार परिवर्तन यात्रा के संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है जो इस बात का परिचायक है कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है.

यह भी पढ़ें - 70 साल से एंटी हिंदू कैंपेन चला रही DMK, I.N.D.I.A सनातन के खिलाफः निर्मला सीतारमण

भाषा पृथ्वी कुंज रंजन

रंजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com