विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2023

सीएम गहलोत तो जादूगर हैं, प्रधानमंत्री मोदी उनके जाल में फंस गए हैंः पवन खेड़ा

प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री जी को जयपुर में कोई कोठी किराए पर ले लेनी चाहिए, बार-बार राजस्थान आने का कष्ट क्यों करते हैं.

सीएम गहलोत तो जादूगर हैं, प्रधानमंत्री मोदी उनके जाल में फंस गए हैंः पवन खेड़ा
प्रेस को सम्बोधित करते पवन खेड़ा
जयपुर:

आगामी कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में चुनावी पारा आसमान पर है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर रहे. इस दौरान चित्तौड़गढ़ के श्रीसांवलिया सेठ में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया. सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया

प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को जयपुर में कोई कोठी किराए पर ले लेनी चाहिए, बार-बार राजस्थान आने का कष्ट क्यों करते हैं. बता दें, प्रधानमंत्री पिछले 8 दिनों में दो बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं और आगामी 5 अक्टूबर को पीएम जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

गौरतलब है चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में बढ़ती पेपर लीक पेपर की घटना, कन्हैयालाल हत्याकांड, महिला अत्याचार भ्रष्टाचार आदि को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने सीएम गहलोत के उस अपील पर चुटकी ली, जिसमे सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री से कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बंद नहीं करने की गुजारिश की थी. 

प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री जी को जयपुर में कोई कोठी किराए पर ले लेनी चाहिए, बार-बार राजस्थान आने का कष्ट क्यों करते हैं.

पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जाल में फंस गए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री तो जादूगर हैं. मोदी जी ने कहा कि हम राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं करेंगे, इसका साफ मतलब है कि हमारी योजनाएं सफल हैं और इस बात को प्रधानमंत्री भी मानते हैं.

मोदी जी पेपर लीक को लेकर कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वह आरोपियों को पाताल से निकाल कर ले आएंगे. इस पर पवन खेड़ा ने कहा है कि गुजरात में 28 बार पेपर लीक हुआ है, वहां आरोपियों को पाताल से निकालकर क्यों नहीं लाए  इस दौरान उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए.

पवन खेड़ा जयपुर में 2 दिन पहले हुई इकबाल नामक युवक की हत्या को लेकर कहा कि उदयपुर में हुई हत्या में भाजपा कार्यकर्ता लिप्त थे. यह सिर्फ और सिर्फ देश का ध्यान भटका रहे हैं. भाजपा ने संसद में विवादित बयान देने वाले रमेश बिधूड़ी के खिलाफ क्या एक्शन लिया इसका जवाब देना चाहिए.

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं से जुड़े सवाल पर कहा कि जिस दुकान में समान नहीं होता वह इधर-उधर भागते हैं और दूसरे के सामान लेते हैं, इससे यह साबित होता है कांग्रेस के पास अच्छे नेता हैं.

यह भी पढ़ें-गारंटी की अपील पर गहलोत ने दी सफाई, बोले, मेरी सरकार की कई योजनाओं पर भाजपा सरकार लगा चुकी है रोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com