विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

Rajasthan News: उदयपुर में दूषित पानी पीने से दो बच्चों सहित 3 की मौत, तीन दिन में करीब 35 लोग बीमार

Rajasthan News: उदयपुर में दूषित पानी पीने से पोपल्टी और खटीक गांव के लोग बीमार हो गए. सीएमएचओ को सूचना मिली तो मेडिकल टीम जांच के लिए पहुंची. उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीज मिले.

Rajasthan News: उदयपुर में दूषित पानी पीने से दो बच्चों सहित 3 की मौत, तीन दिन में करीब 35 लोग बीमार
मरीजों का हाल जानने पहुंचे उदयपुर सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया.

Rajasthan News: उदयपुर के पोपल्टी गांव में दूषित पानी पीने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तुषा (7 साल) रोडिया फला निवासी था,  खजूरी गांव का 3 साल का बच्चा और मेघा भेरा मीणा (67 साल) की मौत हो गई. एएनएम ग्यारसी की टीम खटिक गांव में जांच के लिए पहुंची तो उल्टी, दस्त और पेट दर्द के करीब 35 मरीज मिले. 9 लोगों की हालत गंभीर मिली. 7 मरीजों को सीएचसी नाई में और दो मरीजों को भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उल्टी और दस्त के करीब 35 मरीज मिले   

उदयपुर सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गिर्वा तहसील के पोपल्टी गांव और खटीक गांव विजिट करने गई थी. डॉ बामनिया ने बताया कि इस गांव में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के करीब 35 मरीज मिले. उन्हें जिंक और ओआरएस दिया गया. पेट दर्द और उल्टी रोकने की दवाई दी गई.  

पानी और मरीजों के सैंपल लेकर लैब भेजा  

डॉ. बमानिया ने बताया कि ग्रामीण, जहां से पानी पीते हैं, उस जगह से पानी के सैंपल के लिये हैं. बीमार लोगों के सैंपल लिये गए हैं. डॉ. बामनिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि दूषित पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं. गांव के लोग कई साल से खुली जगह से पानी पीते आ रहे हैं. बारिश की वजह नया पानी भी आया. उसी पानी को पीने से गांव के लोग बीमार हुए. गांव वाले जहां से पानी पीते हैं, उसका सैंपल लिया गया है. 

सैंपल रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता चलेगा 

इस संबंध में ज़िला कलेक्टर को भी सूचना दे दी गई है, जिसके बाद उपखंड अधिकारी एवं अन्य अधिकारी ने गांव का निरीक्षण किया. फिलहाल चिकित्सकों की टीम लगातार इलाज कर रही है. सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com