विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2025

Rajasthan: "अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ का न‍िधन पूरे युग के समाप्‍त होने जैसा," मंत्री गजेंद्र स‍िंह बोले- उनके योगदान को याद रखा जाएगा

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र स‍िंह शेखावत ने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने न केवल राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा दिया, बल्कि देश की कला, संस्कृति और इतिहास के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण दिखाया.  

Rajasthan: "अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ का न‍िधन पूरे युग के समाप्‍त होने जैसा," मंत्री गजेंद्र स‍िंह बोले- उनके योगदान को याद रखा जाएगा
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र स‍िंह शेखावत ने अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ को श्रद्धांजल‍ि दी.

Rajasthan:  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उनके योगदान को याद किया.  उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन एक पूरे युग के समाप्त होने जैसा है, और यह राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है.  

"अरव‍िंंद स‍िंंह एक नई व्यवस्था स्थापित की"  

शेखावत ने आगे कहा कि अरविंद सिंह का निधन एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो एक समृद्ध युग के अंत का प्रतीक है.  उन्‍होंने अपनी दूर दृष्टि से राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र को जो ऊंचाई दी, उसे लोग कभी नहीं भूलेंगे.  उनकी दृष्टि और कार्यों के कारण राजस्थान का पर्यटन उद्योग आज एक नई दिशा में अग्रसर हुआ है.  शेखावत ने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने न केवल राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा दिया, बल्कि देश की कला, संस्कृति और इतिहास के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण दिखाया. वह हमेशा समाज की विभूतियों का सम्मान करते थे और उन्होंने एक नई व्यवस्था स्थापित की, जिसमें समाज को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का अहसास हुआ. 

शेखावत ने आगे कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके द्वारा स्थापित की गई व्यवस्था की छाप समाज पर हमेशा बनी रहेगी.  उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हमें हमेशा प्रेरित करेगा.  हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. 

गजेंद्र स‍िंंह शेखावत ने रामजी लाल के बयान की न‍िंंदा की   

इसके अलावा, गजेंद्र सिंह शेखावत ने समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन के हालिया विवादित बयान की कड़ी निंदा की.  शेखावत ने कहा कि यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.  ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले लोग न तो भारतीय इतिहास का ज्ञान रखते हैं और न ही हमारे ऐतिहासिक परंपराओं का सम्मान करते हैं.  उन्होंने जो अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसकी मैं कड़ी आलोचना करता हूं.  मुझे लगता है कि उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए.  समाज इस तरह के बयान को न तो सहन करेगा और न ही उन लोगों को बख्शेगा, जो ऐसा करते हैं. 

यह भी पढ़ें: बॉर्डर के गांव 'आखिरी' नहीं 'पहले' हैं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जल्द सीमा दर्शन कर सकेंगे तनोट दर्शनार्थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com