विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2025

"उत्तराखंड-गुजरात की दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि, झालावाड़ हादसे के बच्चों का जिक्र नहीं", जूली बरसे

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा के बाहर टीकाराम जूली समेत समेत कांग्रेस विधायकों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया.

"उत्तराखंड-गुजरात की दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि, झालावाड़ हादसे के बच्चों का जिक्र नहीं", जूली बरसे
सदन के बाहर सचिन पायलट, टीकाराम जूली समेत कांग्रेसी विधायकों ने नारेबाजी की.

Rajasthan Vidhansabha session: राजस्थान विधानसभा के पहले दिन सदन की कार्यवाही पर ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने पूछा कि विधानसभा में झालावाड़ स्कूल हादसे में मरने वाले बच्चों को आखिर श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई? जबकि उत्तराखंड, गुजरात समेत देशभर में हादसों का शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. आज (1 सितंबर) दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. सदन के बाहर नारेबाजी के दौरान टीकाराम जूली ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया.

सरकार संवेदनहीन हो गई- जूली

इसी मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाते हुए झालावाड़ स्कूल हादसे के मृतक बच्चों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, गुजरात में मारे गए लोगों को सदन में श्रद्धांजलि दी. लेकिन सिस्टम के शिकार बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं दी गई. सरकार संवेदनहीन हो गई है, सरकार की आंखों का पानी सूख गया है.

'वोट चोरी' के मुद्दे पर कही ये बात

'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भी अब बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है. लोकतंत्र बचाने के लिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "जिस प्रकार से वोट चोरी हो रही है, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को बेनकाब किया है. पूरे देश का समर्थन राहुल गांधी के साथ है. आज विधानसभा के मानसून सत्र में साथी विधायकों के साथ इस संघर्ष को और बुलंद किया है."

3 सिंतबर तक सदन स्थगित

राजस्थान विधानसभा सत्र आज (1 सितंबर) से शुरू हो गया है. विपक्षी दल के विधायक एकजुट होकर सदन के बाहर पहुंचे. वोट चोर लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायकों ने तख्तियों पर लिखकर प्रदर्शन किया. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन 3 सितंबर तक स्थगित कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः व‍िधानसभा के बाहर व‍िपक्ष का हंगामा, वोट चोर ल‍िखी तख्‍त‍ियां लेकर पहुंचे; सदन 3 सितंबर तक स्थगित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com