Rajasthan Elections 2023 News Live:: राजस्थान में कल सुबह 7 बजे से वोटिंग होनी है. राज्य में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है, जिसके कारण अब 199 सीटों पर ही मतदान होगा. निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार, मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केन्द्र और 5,26,90,146 मतदाता हैं. राज्य में 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नव मतदाता शामिल हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. आज पोलिंग पार्टियां भी रवाना हो जाएंगी.
LIVE UPDATES...