विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दो बहनों और सहेली को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; हालत गंभीर

नीमराना की सिटी सेंटर सोसायटी के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने टहल रही तीन युवतियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्ची 50 मीटर तक घसीटती चली गई. 

तेज रफ्तार कार ने दो बहनों और सहेली को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; हालत गंभीर
नीमराना में तेज रफ्तार कार ने टहल रही तीन लड़कियों को टक्कर मार दी

Rajasthan News: राजस्थान के नीमराना स्थित सिटी सेंटर सोसायटी के बाहर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां  शाम के वक्त पार्क के पास टहल रही दो नाबालिग बहनों और उनकी सहेली को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि एक बच्ची कार के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया.

क्या है पूरा मामला

परिजनों के अनुसार समृद्धि शर्मा (12), उसकी बड़ी बहन सुनिधि शर्मा (13) और उनकी सहेली एकता सिंह (19) पार्क के बाहर टहल रही थीं. इसी दौरान पीछे से बेकाबू होकर आई कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में सुनिधि और एकता सड़क के किनारे जा गिरीं, जबकि समृद्धि कार के बंपर में फंस गई. स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई और आरोपी चालक को मौके पर ही दबोच लिया.

गंभीर है घायल बच्ची की स्थिति

हादसे में सबसे अधिक चोटें समृद्धि शर्मा को आई हैं. उसके सिर और कमर में गहरी चोटें हैं और दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सुनिधि के पैर में चोट आई है लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं एकता सिंह के पैर में गंभीर घाव हुआ है, जिसमें 18 टांके आए हैं. उसे बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया है.

पीजी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

नीमराना पुलिस ने बताया कि घायल बच्चियों की मां संजू शर्मा की शिकायत पर सिटी सेंटर सोसायटी निवासी और पीजी संचालक बृजेश यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर चालक ने इतनी लापरवाही क्यों दिखाई. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें- यूरोप के पर्यटकों की पसंद बना 40 डिग्री तापमान वाला जैसलमेर, फ्रांस-इटली के टूरिस्ट से गुलजार होगा रेगिस्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close