विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2024

Rajasthan: बांसवाड़ा में झमाझम बरसात से माही बांध में बढ़ी पानी की आवक, किसानों के चेहरों पर छाई खुशी

Rain in Banswara : बांसवाड़ा जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते राज्य के सबसे बड़े बांधों में से एक माही बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है.

Rajasthan: बांसवाड़ा में झमाझम बरसात से माही बांध में बढ़ी पानी की आवक, किसानों के चेहरों पर छाई खुशी

Banswara News: बांसवाड़ा जिले में सावन शुरु होने के साथ ही मानसून में झमाझम बरसात होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी छाई है. वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बरसात से कई पुलों पर पानी आने से कई घंटो तक यातायात बाधित रहा. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश केसरपुरा (6.5 इंच), कुशलगढ़ (6.25 इंच), सल्लोपाट (6.25 इंच), सज्जनगढ़ (4.5 इंच), दानपुर (4.25 इंच) में दर्ज की गई. लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते राज्य के सबसे बड़े बांधों में से एक माही बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है.

टीनी नदी में चार से पांच फीट की चादर चली

वहीं आबापुरा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण वीरपुर से गुजर रही टीनी नदी में पानी की भारी आवक हुई. इसके चलते आबापुरा से बाजना मार्ग पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रहा.  इसके कारण पुल के दोनों ओर के लोगों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा.  साथ ही वीरपुर पुलिया पर पानी ज्यादा बढ़ने से करीब चार से पांच फीट की चादर चली. जिसके कारण आंबापुरा से वीरपुर, झरणीया, बोरिया एवं मध्य प्रदेश से लगते हुए मार्ग पर लोगों की आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

मकान की छत महिला पर गिरी

 लगातार बारिश के कारण जिलेभर में लोग काफी परेशान हो रहे है. पनियाला गांव में कवेलू पोश मकान की छत गिरने से एक महिला की दबने से मौत हो गई. इस हादसें पर परिजनों ने बताया कि महिला समसु घर के अंदर बकरियां बांधने के लिए गई थी. उसी समय अचानक आई तेज बारिश के कारण उस पर छत गिर गई. इससे उसकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: 24 दिन तक सहा पाकिस्तानी सैनिकों का टॉर्चर, पर नहीं खोली जुबान, रूह कंपा देगी शेखावाटी के लाल की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com