Rajasthan Election 2023 Live Updtaes : राजस्थान में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है. प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि, इन 199 सीटों पर कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं. नए मतदाताओं की संख्या 22,61,008 है. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच माना जा रहा है. कांग्रेस 'रिवाज' बदलने की बात कह रही है, तो वहीं बीजेपी नेता 'राज' बदलने का दावा कर रहे हैं. राजस्थान में 'राज' बदलेगा या 'रिवाज'? आज राजस्थान की जनता अपने वोट से इसका फैसला करेगी. 3 दिसंबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
LIVE UPDATES...