विज्ञापन

गर्म दूध नहीं लाने पर SI ने पहलवान को बेरहमी से पीटा, सिर में 2 टांके आए, सब इंस्पेक्टर के खिलाफ अब होगा एक्शन

जयपुर के कोतवाली थाने में पीड़ित शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई. आरोप है कि एसआई देशराज ने बुरी तरह पीटा और फिर परिवादी को धमकी भी दी.

गर्म दूध नहीं लाने पर SI ने पहलवान को बेरहमी से पीटा, सिर में 2 टांके आए, सब इंस्पेक्टर के खिलाफ अब होगा एक्शन
जयपुर कंट्रोल रूम में तैनात SI देशराज के खिलाफ केस दर्ज.

जयपुर में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सब इंस्पेक्टर देशराज के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज हुआ. आरोप है एसआई ने एक युवक मुकेश जाट से मारपीट की.  एसआई ने युवक से गर्म दूध लाने के लिए कहा था. जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी एसआई भड़क गया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी. जब प्रकरण संज्ञान में आया तो कोतवाली थाने में एफआईआर के आदेश हुए. 

अखाड़े में फूटा गुस्सा, पुलिस हरकत में आई

घटना पीली का अखाड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है. इसी अखाड़ें में मुकेश जाट पहलवानी करता है.  पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे इलाज कराना पड़ा. डॉक्टरों ने उसके सिर में दो टांके लगाए हैं. स्थानीय लोगों और अखाड़े से जुड़े युवाओं ने भी नाराजगी जाहिर की थी. पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि शिकायत और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

धमकी दी- मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता

शिकायत के मुताबिक "रिपोर्ट देने के बाद एसआई ने धमकाया. देशराज ने ऊपर तक पहुंच होने की बात कहते हुए कहा कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता." धमकी के बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की.

SI के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी 

पीड़ित का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आम लोगों को न्याय कैसे मिलेगा. संभावना यह भी है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो मुकदमा दर्ज होने के बाद विभागीय स्तर पर SI के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ेंः जज के बंगले के सामने चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, 100 मीटर की दूरी पर था कांस्टेबल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close