विज्ञापन
34 minutes ago

Rajasthan News Live Updates, 21 february 2026: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिनभर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी.

कल का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं - LIVE: मौसम के बदले मिजाज से रबी फसलों पर संकट... चूरू जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें अपने शहर का हाल

हमारी वेबसाइट पर पिछले दिन की कुछ ख़ास ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं - 

करौली कलेक्टर ने रात्रि चौपाल के दिए निर्देश

करौली की सीलौती पंचायत में आज रात्रि चौपाल होगी. मासलपुर की सीलौती शाम 5:30 बजे से चौपाल आयोजित होगी. कलेक्टर नीलम सक्सेना ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर तैयारियों के साथ उपस्थित रहने के के निर्देश दिए. रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा.

अलवरः डीजे में करंट से बड़ा हादसा

अलवर जिले के सीकरी में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. चलते हुए डीजे में करंट लगने से 5 बच्चे झुलस गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में हड़कंप मच गया. घायलों में से 3 बच्चों का इलाज नगर के अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आज सैनी समाज जयपुर करेगा कूच

राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर सैनी समाज सक्रिय हो गया है. सैनी समाज ने 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव का ऐलान किया है. फिलहाल भरतपुर- जयपुर नेशनल हाईवे स्थित हलैना पर पड़ाव डाला गया है. प्रदर्शनकारी सुबह 9 बजे हलैना से जयपुर के लिए रवाना होंगे. उनका कहना है कि सैनी-माली-कुशवाह, मौर्य और सुमन समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए. 

 

अगले हफ्ते तक मौसम रहेगा साफ

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं रहेगा. आज (20 फरवरी) से 26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है. मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़िए- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close