विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2024

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए CM भजनलाल, परेड सलामी के बाद कीं 3 बड़ी घोषणाएं

आरपीए में इस समारोह के बाद रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा. वहीं शाम को जवाहर सर्किल पर पुलिस बैंड का डिस्पले होगा.

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए CM भजनलाल, परेड सलामी के बाद कीं 3 बड़ी घोषणाएं
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए सीएम शर्मा.
Twitter@BhajanlalBjp

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस (Rajasthan Police Foundation Day) के मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) बुधवार सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक (Police Medal) प्रदान किए.

सीएम शर्मा ने की तीन बड़ी घोषणाएं

इस दौरान सीएम ने राजस्थान पुलिस को स्थापना दिवस की बधाई दी. साथ ही शहीदों के बलिदान को याद किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस महकमें के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं. पहली घोषणा पुलिस निधि कल्याण कोष और अन्य कोषों में बढ़ोतरी की है. दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. जबकि तीसरी घोषणा उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करना है.

परेड में RPA के सेन्ट्रल बैंड की भागीदारी

आपको बता दें कि सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड प्लाटून, पुलिसकर्मी प्लाटून और यातायात प्लाटून) ने भाग लिया. सेरेमोनियल परेड में आरपीए के सेन्ट्रल बैंड की भागीदारी भी रही. डीजीपी ने बताया कि इस समारोह के बाद आरपीए में ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.

13 जून को सेमीनार और सांस्कृतिक संध्या

डीजीपी ने बताया कि आज शाम 7 बजे से जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें राजस्थान पुलिस कें सैन्ट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा. राज्य स्तर पर गुरुवार, 13 जून को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित होगा. इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना का आयोजन रखा गया है.

ये भी पढ़ें:- भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को दवाइयों की होगी होम डिलिवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com