विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

राजस्थान में 25000 थर्ड ग्रेड टीचर्स का जल्द होगा प्रमोशन, भजनलाल सरकार ने कोर्ट से मांगी अनुमति

इतिहास को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमें ऐरे गेरे लोगों द्वारा हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया. गलत पुस्तकों के माध्यम से हम पर गलत इतिहास का बोझ डाला था, लेकिन अब इतिहास का पुनर्लेखन किया जा रहा है.

राजस्थान में 25000 थर्ड ग्रेड टीचर्स का जल्द होगा प्रमोशन, भजनलाल सरकार ने कोर्ट से मांगी अनुमति
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- राजस्थान में 25000 थर्ड ग्रेड टीचर्स का जल्द प्रमोशन होगा

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को डीडवाना दौरे पर रहे. इस दौरान स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों के प्रति उनके कड़े तेवर दिखाई दिए. शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल समय का पूरा उपयोग केवल शैक्षिक कार्य में होना चाहिए. सभी शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्कूल समय में कोई भी शिक्षक ना तो किसी मंदिर जाएगा, ना ही कोई शिक्षक नमाज पढ़ने जाएगा. अगर निर्देश का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्कूलों का शैक्षिक वातावरण बेहतर हो, इसके लिए योग्य व संस्कारित शिक्षको की नियुक्तियां की गई हैं. 

स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधारने का प्रयास

मदन दिलावर ने ललासरी गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और का दौरा किया. साथ ही धनकोली के शहीद जीवनराम ख़सवां विद्यालय में भामाशाह अभिनंदन और गुरु वंदन व पूर्व विद्यार्थी संगम कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल निरीक्षण के दौरान कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधारा जाए और विद्यार्थियों के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हो. इसके लिए हमारी सरकार भामाशाहों को भी प्रोत्साहित कर रही है.

विद्यालय विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का सहयोग देने वाले भामाशाह सांवर हर्षवाल का अभिनन्दन करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सांवर हर्षवाल जैसे भामाशाह समाज में मौजूद है, जो अपने गांव और अपने स्कूल के विकास में सरकार को सहयोग देते हैं. 

शिक्षकों के प्रमोशन के लिए मांगी अनुमति

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही 25000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों (थर्ड ग्रेड टीचर) का द्वितीय श्रेणी में प्रमोशन करने वाली है. इसके लिए हमने न्यायालय से भी निवेदन किया है. न्यायालय से अनुमति मिलते ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रमोशन तत्काल कर दिया जाएगा. 

इतिहास का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे महापुरुषों और क्रांतिकारियों का इतिहास वीरता से भरा और गौरवशाली रहा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि हमें ऐरे गेरे लोगों द्वारा हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया. गलत पुस्तकों के माध्यम से हम पर गलत इतिहास का बोझ डाला था, लेकिन अब इतिहास का पुनर्लेखन किया जा रहा है. नई किताबें आएंगी तो बच्चों को हमारे पूर्वजों का वास्तविक इतिहास पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- 

वक्फ कानून पर भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी ये मांग

Rajasthan: मुख्य सचिव की फटकार से बाहर निकला IAS का सच, कश्मीर में मना रहे थे छुट्टियां, अब एक्शन की तैयारी!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com