राजस्थान के बीकानेर में रविवार को भीषण हादसा हो गया है. बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर बस और कार की आमने सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. जबकि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उधर हादसे के बाद मौके से बस ड्राइवर भाग गया.
गुसाईसर गांव जा रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक, हादसा बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ. कार में सवार लोग तौलियासर भैरूजी मंदिर में दर्शन करने के बाद नापासर के गुसाईसर गांव लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही एक बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि बोलेरो में एक परिवार सवार था जो टोलियासर भेरूजी मंदिर से दर्शन करके नापासर लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई. बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि बस का ड्राइवर मौके से भाग गया.
बुआ भतीजी समेत 3 की मौत
मृतकों की पहचान कार चालक दानीराम (45), मेघा (16) और शिवांगी (पांच) के रूप में हुई है. मेघा और शिवांगी बुआ-भतीजी थीं. अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार आठ अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (PBM) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है.
यह भी पढे़ं-
जिसे दोस्त समझा, वही निकले कातिल; लड़की के चक्कर में रच डाली खूनी साजिश
राजस्थान में भाई को फंदे से लटका देख बहन ने खा लिया जहर, घर पर नहीं थे माता-पिता
जयपुर के छात्र ने NEET रिजल्ट के बाद दे दी जान, सीकर में 2 साल से नीट की कर रहा था तैयारी