विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2024

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून दिखा रहा रौद्र रूप, 10 जिलों में IMD की बड़ी चेतावनी

Rajasthan Rain: मौसम केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून दिखा रहा रौद्र रूप, 10 जिलों में IMD की बड़ी चेतावनी
राजस्थान में भारी बारिश
Meta (AI)

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण दौसा में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. मानसून ट्रफ लाइन सामान्य दिशा में होने के कारण राज्य में भारी बारिश जारी है.

 पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक बारिश चित्तौड़गढ़ के बडेसर में 83.0 मिमी दर्ज की गई. वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फलौदी में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज के मौसम का हाल

इसके साथ ही मौसम केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

आगामी दिनों में मौसम का हाल

इसके साथ ही शनिवार से बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और आसपास के उड़ीसा क्षेत्र में बना हुआ है और मानसून ट्रफ रेखा सामान्य स्थिति में है. अगले 5-7 दिनों में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 29-31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने तथा कुछ स्थानों पर मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाक बॉर्डर के पास एंटी पर्सनल लैंडमाइन मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com