विज्ञापन

राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 42 डिग्री पहुंचा, जयपुर, बीकानेर और शेखावाटी में बरसेंगे बादल!

बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी है. बांसवाड़ा और उदयपुर के इलाकों में बारिश कम रह सकती है.

राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 42 डिग्री पहुंचा, जयपुर, बीकानेर और शेखावाटी में बरसेंगे बादल!
जयपुर में कल दिनभर बादल छाए रहे. आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है.

राजस्थान में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है. प्रदेश में हीटवेव भी महसूस हो रही है. बीते दिन पारा 40 डिग्री के करीब था, उसमें 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है. फलोदी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि जैसलमेर और बाड़मेर में भी 41 डिग्री है. हालांकि, बारिश की गतिविधि जारी है. विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. 

बारां के अटरू में 62 मिमी बारिश

बारां जिले के अटरू में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई. रविवार (21 जून) को झुंझुनूं में 34 मिमी और सुबह से शाम तक श्रीगंगानगर में 14.2 मिमी वर्षा के साथ ही ओले भी गिरे. हनुमानगढ़, झुंझुनूं, जयपुर और कोटा समेत कई जिलों में भी बारिश हुई. मौसम विभाग ने सोमवार (22 जून) को 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है.

जयपुर से पश्चिम राजस्थान तक बारिश का अलर्ट  

शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में बारिश की प्रबल संभावना है. कुछ हिस्सों में 50 किमी की रफ्तार से आंधी का भी अलर्ट है. अगले 3 दिन यानी 25 जून तक आंधी-बारिश की संभावना है.

दक्षिणी हिस्से में फिलहाल संभावना कम

कल यानी 23 जून को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. 25 जून तक इन क्षेत्रों में बादल जमकर बरस सकते हैं. हालांकि वागड़-मेवाड़ यानी दक्षिण राजस्थान के इलाकों में मौसम का मिजाज थोड़ा उलट रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक, इस क्षेत्र में बारिश में कमी रह सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com