विज्ञापन

राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी, पारा चढ़ा तो छूटे पसीने, आज 19 जिलों में येलो अलर्ट

बारिश का दौर धीमा होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज (23 जून) बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के आसार है.

राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी, पारा चढ़ा तो छूटे पसीने, आज 19 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में गर्मी और उमस बरकरार है. अगले 3 दिन कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर धीमा पड़ा है. मंगलवार (24 जून) को आंधी-बारिश की चेतावनी है. राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में 40 किमी की तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी है. तापमान में एक बार फिर मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. श्रीगंगानगर में 42 और चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री तापमान है. जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 22 और चूरू में 24.2 डिग्री तक है. 

बीकानेर समेत 4 संभाग के क्षेत्रों में अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना जताई गई है. बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में तेज बारिश के आसार है. जबकि जोधपुर और उदयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 26 जून तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है. हालांकि, दक्षिण राजस्थान में बारिश में कमी रहेगी. 

जानिए राजधानी जयपुर में कैसा है मौसम

जयपुर में तीखी धूप के साथ ही उमस बरकरार है. सोमवार (22 जून) को दिनभर गर्मी महसूस हुई. पारा करीब 1.3 डिग्री बढ़ने के साथ ही37.3 डिग्री तक पहुंच गया. दोपहर बाद जयपुर के कुछ एरिया में आसमान में बादल छाए. कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई.

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, हीटवेव से राहत

सोमवार (22 जून) को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी था, लेकिन मौसम थोड़ा विपरीत रहा. बीते दिन (22 जून) को कहीं-कहीं मेघगर्जन और हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है. झुंझुनूं, सीकर, अलवर और जयपुर के हिस्सों में 1 से 3 सेमी. तक बारिश दर्ज की गई. जबकि श्रीगंगानगर और नागौर जिले में भी हल्की वर्षा हुई.  राहत की बात है कि किसी भी हिस्से में हीटवेव दर्ज नहीं की गई है है. 

यह भी पढ़ेंः पांचना बांध विवाद को लेकर जारी हुआ पुलिस अलर्ट, 10 वरिष्ठ अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close