विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2025

Rajasthan: मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, लड़कियों को मुखाग्नि देते देख ग्रामीण भी हुए भावुक

Rajsamand News: चारों बेटियां मधु, सोनू, टीना और बंटी ने मां की अर्थी को कंधा दिया. गांव में जिसने भी इस दृश्य को देखा, वो भावुक हो गया.

Rajasthan: मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, लड़कियों को मुखाग्नि देते देख ग्रामीण भी हुए भावुक

Daughters performed last rites: राजसमंद में बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया. शव को मुखाग्नि देकर बेटियों ने अंतिम संस्कार किया. रेलमगरा क्षेत्र के गांव कोटडी में कल (30 जून) देर शाम को अचानक जुम्मा सोनी की तबीयत बिगड़ने से देहांत हो गया. देहावसान पर 4 बेटियों ने अपनी मां को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि मां को मुखाग्नि दी. चारों बेटियों ने सामाजिक रुढ़िवादी नियम तोड़कर मिसाल पेश की है. अब चर्चा इस बात की हो रही है कि समाज में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बेटे और बेटियों में फर्क मिट रहा है. वहीं, इस फर्क को मिटाने में बेटियां बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रही हैं. 

पिता के बाद अब मां का भी साया भी नहीं रहा

रविवार को राजसमंद जिले के इस गांव में जिसने भी इस दृश्य को देखा, वो भावुक हो गया. चारों बेटियां मधु, सोनू, टीना और बंटी ने मां की अर्थी को कंधा दिया. सिर से मां का साया उठने के बाद रोती-बिलखती बेटियों ने अंतिम संस्कार किया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उनके पिता का पहले ही देहांद हो गया था. इसके बाद से वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेटियों के नहीं रूक रहे आंसू

मां की अर्थी को कंधा देने के दौरान बेटियों और भाईयो के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. इस दौरान परिवार के लोगों ने चारों को संभाला. अंतिम संस्कार में आए लोगों ने चारों बहनों की सराहना की. बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के मुक्तिधाम तक जाने पर सख्त पाबंदी है. पौराणिक परंपराओं के चलते पुत्र द्वारा मुखाग्नि देने पर ही स्वर्ग प्राप्ति होती है, यही मान्यता प्रचलित भी है. लेकिन बेटियों ने इस सोच से आगे बढ़ते हुए मां के शव का अंतिम संस्कार किया.  

यह भी पढ़ेंः जयपुर SMS अस्पताल में मरीजों के हिस्से का खाना गायब, वार्ड बॉय पी रहे दूध

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com