विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

Rajasthan: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराएगा राम ध्वज, 510 फीट ऊंचा तिरंगा साथ लेकर रवाना हुए राकेश विश्नोई

राकेश विश्नोई अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 510 फीट का तिरंगा और रामध्वज फहराने के लिए अफ्रीका रवाना हुए.

Rajasthan: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराएगा राम ध्वज, 510 फीट ऊंचा तिरंगा साथ लेकर रवाना हुए राकेश विश्नोई
पर्वतारोही राकेश विश्नोई अफ्रीका के लिए हुए रवाना

Rajasthan News: सागवाड़ा के कराडा में रहने वाले पर्वतारोही राकेश विश्नोई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के लिए अफ्रीका रवाना हो गए हैं. पर्वतारोही राकेश ने मिशन पर निकलने से पहले सागवाड़ा के गमरेश्वर महादेव मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया. उसके बाद 510 फीट लंबे तिरंगे झंडे और राम ध्वज को साथ लेकर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराने के लिए रवाना हो गए.

बता दें कि सनातन धर्म की आस्था और विश्वास के प्रतीक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश लेकर पर्वतारोही राकेश रिकॉर्ड बनाने निकले हैं. 

सांसद ने दिखाई हरी झंडी

पर्वतारोही राकेश विश्नोई ने पहले गमरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की. सांसद कनकमल कटारा ने पर्वतारोही का फुलमालाओं के साथ स्वागत किया. इसके बाद उनकी यात्रा को लेकर शुभकामनाओं देते हुए हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया. पर्वतारोही राकेश विश्नोई ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास प्रभावित हूं. मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सफल भव्य आयोजन कर देश की छवि को वैश्विक स्तर पर उभारने का काम किया जा रहा है. इससे देश का हर व्यक्ति खुश है.

26 जनवरी को अफ्रीका में फहराएंगे ध्वज

राकेश ने कहा कि 'राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को मनाने के लिए यूरोप महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद अब अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत के शिखर पर 26 जनवरी को 510 फीट लंबे तिरंगे के साथ राम ध्वज फहराया जाएगा. किसी पर्वत की चोटी पर सबसे लंबे झंडे को फहराने का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया जाएगा.' 

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, सागवाडा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, बलबीर अहारी, एडवोकेट मुनीर शहजाद, धर्मेंद्रसिंह , जनक पण्ड्या, भाजपा महामंत्री नीरज पंचाल , दशरथ खटिक, कांतिलाल खटिक, मनोज कंसारा, नानालाल दर्जी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र परमार समेत कई लोग मौजूद रहें.

ये भी पढ़ें- बिना पट्टी वाली श्रीराम की मूर्ति का फोटो जारी करने से नाराज हुए आचार्य सत्येंद्र दास, बोले- 'ये सही नहीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com