विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में आतंक मचाने वाला बाघ बन गया 'प्रेमी', सुल्ताना की बेटी के साथ कैफे के पीछे आया नजर

बीते कुछ महीनों में बाघ RBT-2407 कई बार आबादी क्षेत्र में नजर आया. वन विभाग भी इस युवा बाघ पर लगातार नजर बनाए हुए था. लेकिन बाघिन के साथ जोड़ा बनाने के बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया है.

रिहायशी इलाकों में आतंक मचाने वाला बाघ बन गया 'प्रेमी', सुल्ताना की बेटी के साथ कैफे के पीछे आया नजर
बाघ-बाघिन का मूवमेंट झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में बना हुआ है.

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से इन दिनों एक सुखद और रोमांचक खबर सामने आ रही है. बाघ RBT-2407 को बाघिन RBT-2510 साथ घूमते नजर आ रहे हैं. बाघ-बाघिन को जोड़े के रूप में देखना वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांच से कम नहीं है. अनुमान जताया जा रहा है कि दोनों के बीच मेटिंग की संभावना प्रबल है. बाघ-बाघिन की मेटिंग की संभावना को रणथंभौर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. बता दें कि बाघिन RBT-2510, मशहूर बाघिन सुल्ताना (T-107) की बेटी है और उसकी उम्र करीब तीन साल है. वहीं RBT 2407, रणथंभौर के बाघ T-93 का बेटा है, जिसकी उम्र लगभग चार साल है.

झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में मूवमेंट

फिलहाल दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में बना हुआ है. फतेह कैफे के पीछे तक इनकी सक्रियता देखी जा रही है. सोमवार (20 अप्रैल) को भी यह जोड़ा फतेह कैफे के पीछे आराम करता हुआ दिखाई दिया. इसे देखकर पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई.

पूरी तरह बदल गया बाघ का व्यवहार

पिछले कुछ महीनों से बाघ RBT-2407 बार-बार जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्रों में पहुंच रहा था. इसके चलते वन विभाग को उसे ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाना पड़ा था, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. लेकिन अब बाघ का व्यवहार पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ेंः बाघ, पैंथर के डर से चीते ने छोड़ा रणथंभौर! अब रिहायशी इलाके में ढूंढ रहा ठिकाना, लोगों में डर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close