विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

रणंथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान बड़ा हादसा टला! फिर उठे पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

रणथंभौर में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे में पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि प्रदेश की पर्यटन छवि को भी प्रभावित कर सकती हैं. 

रणंथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान बड़ा हादसा टला! फिर उठे पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आज (21 फरवरी) सुबह टाइगर सफारी के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रणथंभौर के जोन नंबर-2 में सफारी पर गई जिप्सी नंबर RJ25 TA2279 का अचानक बैरिंग और सस्पेंशन रॉड टूटने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया. गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से जिप्सी को तुरंत मुख्य मार्ग से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए. आज सुबह की पारी में पर्यटक रणथंभौर के जोन-2 के परिक्रमा मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे, तभी अचानक जिप्सी में तकनीकी खराबी आ गई. इस घटना ने एक बार फिर रणथंभौर में संचालित पर्यटन सफारी वाहनों की फिटनेस और मॉडल कंडीशन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

वन विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था

जिप्सी अचानक ही हिलने लगी थी और यह महसूस करने के बाद पर्यटक घबरा गए, लेकिन चालक ने धैर्य और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया. घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग ने वैकल्पिक तौर पर तैनात जिप्सी मौके पर भेजकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित जंगल से बाहर निकाला. हालांकि ऐसा पहली मामला नहीं है. इससे पहले भी, तकनीकी खामियों के चलते इस तरह के कई छोटे-बड़े हादसे सामने आ चुके हैं.

ऐसे तो पर्यटन स्थल की छवि भी होगी प्रभावित

एक बार फिर पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ रहे हैं. साथ ही नियमित फिटनेस जांच और सख्त निगरानी की मांग भी तेज हो गई है. लोगों का मानना है कि रणथंभौर जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि प्रदेश की पर्यटन छवि को भी प्रभावित कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ेंः कान्हा ग्रुप पर IT की रेड जारी, सामने आया 'खुफिया दीवार' का राज, आयकर विभाग को मिले अहम सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com