विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2025

Rajasthan: साइबर ठगों के कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 15 घंटे चल रही रेड, दोपहर बाद हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में बैठकर ये साइबर ठग अमेरिका के लोगों का पर्सनल डाटा चोरी कर रहे थे.

Rajasthan: साइबर ठगों के कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 15 घंटे चल रही रेड, दोपहर बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
USDT साइबर फ्रॉड को लेकर राजस्थान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. (सांकेतिक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर की रातानाडा पुलिस ने साइबर ठगों के कॉल सेंटर पर छापा मारा दिया है. पिछले करीब 15 घंटे से वहां पर रेड जारी है. अभी तक 4 लोगों को डिटेन किया गया है. साथ ही मौके से 32 सीपीयू , 8 मॉनिटर, 28 लैपटॉप, 19 पेनड्राइव, 11 मोबाइल जब्त किए गए हैं. आज दोपहर बाद इस मामले को लेकर पुलिस खुलासा करने वाली है.

अमेरिकी लोगों को चुरा रहे थे डाटा 

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में बैठकर ये साइबर ठग अमेरिका के लोगों का पर्सनल डाटा चोरी कर रहे थे. पुलिस को रातानाडा गणेश मंदिर क्षेत्र में इस फर्जी कॉल सेंटर के होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मंगलवार रात यहां छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई. ये पूरा मामला USDT साइबर फ्रॉड से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके बारे में पूरी जानकारी पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही साझा करेगी.

(पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद खबर अपडेट की जाएगी)

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन की तैयारी! आज शाम 5 बजे CM करेंगे हाईलेवल मीटिंग

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com